
बेरूत। अमेरिका-ईरान शांति समझौते (America-Iran peace agreements) और मध्य पूर्व (Middle East) में सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद दक्षिण लेबनान (Lebanon) में इजरायली ड्रोन हमले (Israeli drone strikes.) में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार सोमवार को इजरायली ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर के निकट कफर तिबनित चौराहे पर एक कार को निशाना बनाया, जिससे चालक की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता होने की घोषणा की गई है। समझौते में लेबनान सहित क्षेत्र के सभी मोर्चों पर संघर्ष विराम की बात कही गई थी।
हालांकि हमले में मारे गए व्यक्ति की पहचान और उसके संभावित संबंधों के बारे में तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इजरायल की ओर से भी इस घटना पर तत्काल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved