जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

Health Tips : अचानक हो गया है ब्लड प्रेशर लो, तो इन चार चीजों के सेवन से तुरंत मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। कई बार देखा जाता है कि हम जब-जब खुद को स्वस्थ रखने की सोचते हैं, तब-तब हम बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन हर बार ये जरूरी नहीं कि आपको बुखार आए, खांसी-जुकाम हो आदि। इन सबसे अलग एक समस्या और है, जो हर किसी को परेशानी में डाल सकती है और वो है लो ब्लड प्रेशर की समस्या।

ये एक ऐसी स्थिति होती है, जो धमनी की दीवारों के खिलाफ रक्त का दबाव काफी बढ़ा देती है। वहीं, अगर इस समस्या से व्यक्ति काफी लंबे समय तक पीड़ित रहता है, तो फिर ये हृदय रोग होने का कारण भी बन जाती है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि लो ब्लड प्रेशर होने पर क्या ऐसा किया जाए? जिससे आप सुरक्षित रह सकें। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे में आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं, जो आपको फायदा पहुंचा सकती हैं।

नमक वाला पानी : आपको एक गिलास पानी में लगभग डेढ़ चम्मच नमक डालकर इसे तैयार करना है, क्योंकि इसे पीने से लो ब्लड प्रेशर में काफी लाभ मिलता है। इसका सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर जल्दी से सामान्य की तरफ बढ़ने लगता है।


हॉट चॉकलेट या कॉफी : जब भी किसी का अचानक ब्लड प्रेशर लो होने लगे, तो आप उन्हें हॉट चॉकलेट या कॉफी दे सकते हैं। इनके सेवन से उन्हें जल्द आराम मिलेगा और ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाएगा। वहीं, अगर आपका बीपी ज्यादातर समय लो होता रहता है तो ऐसे में आपको रोजाना एक कप कॉफी का सेवन जरूर करना चाहिए।

भिगे हुए किशमिश : आपको करना ये है कि लगभग 40 दाने किशमिश के पानी में रात को भिगो दें। फिर सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। यहां तक कि आप इस पानी को भी पी सकते हैं। ऐसा करने से ये लो ब्लड प्रेशर में काफी काम आता है। बस ध्यान रहे कि आपको ये रोजाना करना है।

तुलसी के पत्ते : तुलसी के पत्ते मानव शरीर के लिए काफी लाभयदाक माने जाते हैं और वो भी खासकर लो ब्लड प्रेशर वाली स्थिति में तो ये काफी मददगार होते हैं। आपको करना ये है कि रोजाना एक गिलास जूस में लगभग 10 पत्तियां तुलसी की डालकर इनका सेवन करें। ऐसा करने से आपको लो बीपी में लाभ मिलेगा।

Share:

Next Post

रवि प्रदोष वत आज, पूजा में कर लें ये काम, भगवान शिव की बरस जाएगी कृपा

Sun Oct 17 , 2021
हर माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाता है। कहते हैं कि प्रदोष व्रत भगवान शिव (Pradosh Vrat Bhagwan Shiv Puja) को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता है। इस बार ये व्रत 17 […]