विदेश

‘शाही परिवार की बात को समझना लोगों के लिए मुश्किल’; प्रिंस हैरी से अनबन के बीच बड़े भाई विलियम का बयान

लंदन। ब्रिटेन के राजपरिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम की अनबन जगजाहिर है। वहीं, ब्रिटेन में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक से पहले राजपरिवार को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा था। इस बीच, प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम ने कहा है कि शाही परिवार की बात को समझना लोगों के लिए कभी-कभी कठिन होता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह दावा किया। इसके अलावा इसमें उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में बेघर लोगों के लिए किए जा रहे अपने कामों के बारे में भी बताया।

इंटरव्यू में प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम ने बेघर लोगों की समस्याओं को खत्म करने और उन्हें घर मुहैया कराने के लिए अपने पांच साल की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत काम कर रहे हैं। इस दौरान, ड्यूक ऑफ ससेक्स के साथ चल रही अनबन को लेकर कहा कि कभी कभी यह देखना मुश्किल होता है कि हमारा परिवार क्या करता है और हम क्या करते हैं। प्रिंस विलियम ने आगे कहा कि वह लोगों की मदद कर सकते हैं और वे ऐसा करना जारी रखेंगे।

आगे उन्होंने अपने सार्वजनिक आवास अभियान के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने प्रिंस जॉर्ज, प्रिंस लुइस और प्रिंसेस शार्लोट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि तीनों बड़े होकर इस बारे में गहराई से जानें। उन्होंने बेघर लोगों के लिए जा रहे कामों के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि जब मैं इसे उनकी स्कूली शिक्षा के साथ संतुलित कर सकता हूं, तो वे निश्चित रूप से इसके संपर्क में आएंगे।


अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम लंदन में थे तो हम नियमित रूप से सुपरमार्केट के बाहर बैठे लोगों को देखते थे और हम इसके बारे में बात करते थे। तब बच्चों ने भी सड़क पर रहने वाले लोगों को लेकर उनसे सवाल किया था। पूछा कि वे वहां क्यों रह रहे हैं।

प्रिंस विलियम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह हमारे सभी हितों में है, यह करना सही काम है। उन्होंने कहा कि हममें से कुछ बहुत भाग्यशाली हैं, हममें से कुछ को थोड़ी मदद की जरूरत है। हममें से कुछ को थोड़ा और करने की जरूरत है जहां हम दूसरों की मदद कर सकें उनके जीवन में सुधार करें।

गौरतलब है कि प्रिंस विलियम की यह टिप्पणी उनके भाई, ड्यूक ऑफ ससेक्स के साथ चल रही अनबन और पिछले महीने उनके पिता किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक से पहले राजशाही का लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बीच आई थी। किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के समय भी सामने आया था कि विलियम नहीं चाहते थे कि प्रिंस हैरी यानी उनके छोटे भाई को राजतिलक समारोह में आमंत्रित किया जाए।

Share:

Next Post

UP के मिर्जापुर में पोस्टमार्टम रूम में मृत युवती हुई जिंदा, पुलिस भी हैरान

Tue Jun 20 , 2023
मिर्जापुर (Mirzapur)। उत्तर प्रदेश (UP) के मिर्जापुर (Mirzapur) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस को एक लड़की नहर में उतराती हुई मिली थी। उसका पोस्टमार्टम (PM House) करवाने के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच परिवार ने कहा कि पहले वो डॉक्टर को दिखाएंगे. इस […]