बड़ी खबर राजनीति

जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन पर राष्ट्रीय छुट्टी की घोषणा क्यों नहीं घोषित करती केंद्र सरकार: ममता बनर्जी

कोलकाता। बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र के एलेन पार्क में हर साल होने वाले क्रिसमस उत्सव के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। ममता ने कहा कि उन्होंने कई बार केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन पर राष्ट्रीय छुट्टी की घोषणा की जाए लेकिन भाजपा की सरकार केवल सांप्रदायिकता फैलाना जानती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 दिसम्बर तक क्रिसमस के कार्यक्रम चलेंगे। अभी एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल को सबसे पिछड़ा राज्य होने का दावा भी किया था। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि लघु उद्योग उद्योग में पश्चिम बंगाल पूरे देश में शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लोग आकर बंगाल को पीछे करना चाहते हैं लेकिन बंगाल हमेशा आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड संकट चल रहा है, इसलिए क्रिसमस के पार्क के कार्यक्रम में एक साथ केवल 150 लोग ही शामिल होंगे और प्रतिदिन ढाई घंटे से अधिक कार्यक्रम नहीं होंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

किसानों की बर्बादी के बिल साबित होंगे नए कृषि कानून: अजय कुमार लल्लू

Tue Dec 22 , 2020
मेरठ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा लाए गए कृषि कानून किसानों की बर्बादी के बिल साबित होंगे। उत्तर प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार और दमनकारी राजनीति चल रही है। कांग्रेस को आम आदमी की आवाज बनकर इस माहौल को बदलना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय […]