भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

5 साल में बंटाढार से भी बदत्तर होती कमलनाथ सरकार: तोमर

भोपाल। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कमलनाथ सरकार यदि प्रदेश में पांच साल चल जाती तो बंटाढार से भी बदतर होती। 2018 के चुनाव में वोट भारतीय जनता पार्टी को वोट अधिक मिले, लेकिन कुछ सीटें ज्यादा मिलने से सरकार कांग्रेस की बनी। कमलनाथ सरकार के इन सवा साल में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर था, अत्याचार चरम पर था और अनाचार भी चरम पर था। अगर यह सरकार 5 साल चल जाती तो क्या स्थिति होती ? दिग्विजय सिंह की सरकार ने तो 10 सालों में बंटाढार का खिताब हासिल किया था, लेकिन कमलनाथ सरकार तो पांच साल में ही बंटाढार से बदतर साबित हो जाती। तोमर ने कहा कि 2018 में जब हम चुनाव लड़ रहे थे तो वह प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का चुनाव था, शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव था। लेकिन अब जो चुनाव हो रहा है, यह ना सरकार बनाने का चुनाव है और ना किसी को मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव है। दोनों चुनावों के अंतर को समझना हर कार्यकर्ता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब जो चुनाव होने जा रहा है, यह सरकार बचाने का चुनाव है और इस बात का चुनाव है कि शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बने रहें।

Share:

Next Post

कर्जमाफी का इंतजार कर रहे किसान, कब होगी: जीतू पटवारी

Thu Jul 16 , 2020
भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सरकार और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि अब वो लोग कहां छुपकर बैठ गए जो कहते थे कि शिवराज सिंह और नरेन्द्र मोदी की सूझबूझ से कोविड की बीमारी भारत में असर नहीं करेगी। लेकिन […]