भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं के लिए खोले अपने निवास के दरवाजे

  • छवि बदलने की कवायद में जुटे कांग्रेस नेता

भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। उपचुनाव में भाजपा के हाथों मिली हार के बाद कांग्रेस अब निकाय चुनाव में बदला लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कांग्रेस नेता छवि बदलने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने निवास के दरवाजे कार्यकर्ताओं के लिए खोल दिए हैं। गौरतलब है कि सत्ता में रहने के दौरान कमलनाथ पर मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगता रहा। लेकिन सत्ता जाने के बाद से ही कमलनाथ ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और वे लगातार विधायकों के साथ बैठकें कर रहे है। अब उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने अपने निवास के दरवाजे कार्यकर्ताओं के लिए खोल दिए हैं।

सियासी जमावट में जुटे कांग्रेसी
विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस के नेता एक बार फिर अपनी सियासी जमावट में जुट गए हैं। 15 महीने की सरकार में अलग-अलग हुए सभी दिग्गज नेता अब नए सिरे से अपनी छवि बनाने में जुट गए हैं। इसके पीछे कांग्रेस में बदल रहे राजनीतिक हालातों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। प्रदेश के दिग्गज नेता जनता और संगठन दोनों में अपनी पैठ बढ़ाने की तैयारी करने लगे हैं।

Share:

Next Post

MP सहित इन 8 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू - कई पक्षी मारे

Mon Jan 11 , 2021
नई दिल्ली। देश के आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो गई है। हरियाणा के पंचकूला के दो पोल्ट्री फार्म, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, अगर और विदिशा जिले के प्रवासी पक्षियों में,उत्तर प्रदेश के कानपुर जैविक उद्यान में, राजस्थान के […]