मनोरंजन

‘नेपोटिज्म’ विवाद से बचने Karan Johar ने बनाया ये प्लान

मुंबई। करण जौहर (Karan Johar) कुछ भी करें या ना करें वो खबरों में आ ही जाते हैं. पिछले दिनों करण जौहर (Karan Johar) इसलिए चर्चा में थे कि उन्होंने कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को अपनी फिल्म ‘दोस्ताना 2′(Dostana 2) से आउट कर दिया था। इसके बाद तो मानो जैसे सोशल मीडिया पर तूफान ही आ गया हो। हर कोई करण जौहर पर एक बार फिर से नेपोटिज्म(Nepotism) के आरोप लगाने लगा। खबरों की माने तो अब करण ने नेपोटिज्म(Nepotism) के इस तीर से बचने के लिए ढाल खोज ली है।
बताया जा रहा है कि कार्तिक को फिल्म से बाहर करने के बाद करण ने ‘दोस्ताना 2’ के लिए अक्षय कुमार, राजकुमार राव, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कई स्टार्स के नाम पर विचार किया। वहीं फिल्म की कास्टिंग को लेकर करण ने अपनी क्रिएटिव टीम और डायरेक्टर के साथ कई मीटिंग्स की हैं। इस दौरान कई नाम रखे गए लेकिन करण जौहर अक्षय कुमार को लेने की लिए पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। सिर्फ यही नहीं करण जौहर ने एक और बड़ा फैसला किया है।



बताया जा रहा है कि वो सुशांत सिंह राजपूत केस में खुद पर लगे आरोपों के बाद करण कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। वो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक आउट साइडर को भी लेना चाहते हैं। जिसके जरिए वो किसी भी तरह करके नेपोटिज्म की बहस से बच सकें। बताया जा रहा है कि इसके लिए 5 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, इनमें से 4 आउटसाइडर हैं।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग रूकी हुई है और बताया जा रहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। बता दें कि फिल्म में जाह्नवी कपूर और डेब्यूटेंट लक्ष्य लीड रोल में होंगे। जो भी नई कास्टिंग होगी वो जाह्नवी के भाई के लिए होगी। खबरें हैं कि फिल्म की कहानी में देखने को मिलेगा कि भाई और बहन एक ही लड़के के प्यार में पड़ जाएंगे।

Share:

Next Post

MP में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी, 24 घंटे में मिले 12,062 मरीज, 93 की मौत

Tue May 4 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार में कमी आना शुरू हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। 5 दिन में रिकवरी रेट 2% बढ़ा है। प्रदेश के चारों बड़े शहरों की स्थिति भी ठीक है। यहां मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। ठीक होने वालों का आंकड़ा नए […]