img-fluid

Karnataka: किसानों पर छाया सूखे का संकट, खड़गे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगे ₹3,705 करोड़, जानें क्या रखी मांग…

October 03, 2026

नई दिल्ली. कर्नाटक (Karnataka) में पड़े भीषण सूखे (Severe droughts) को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को चिट्ठी लिखकर तुरंत मदद की मांग की है. खड़गे ने बताया कि राज्य हाल के सालों के सबसे गंभीर सूखे का सामना कर रहा है, जहां सितंबर तक 58% बारिश की कमी दर्ज की गई है. इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है और लाखों किसान परिवार संकट में हैं.

खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 18,748.23 करोड़ रुपये के अनुमानित नुकसान के मुकाबले कर्नाटक ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ फ्रेमवर्क के तहत 3,705.30 करोड़ रुपये की मदद मांगी है.


  • खड़गे की PM मोदी से 6 खास मांगें

    1.  कल्याणा कर्नाटक में सूखे के नुकसान का मौके पर जाकर सत्यापन करने के लिए तुरंत एक सेंट्रल टीम भेजी जानी चाहिए.
    2.  एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) के नियमों के तहत कर्नाटक की मांगी गई 3,705.30 करोड़ रुपये की पूरी राशि बिना किसी मनमानी कटौती के मंजूर और रिलीज की जाए.
    3.  छोटे और सीमांत किसानों की सुरक्षा के लिए इनपुट सब्सिडी की गणना 2015-16 के पुराने एग्रीकल्चर सेंसस के बजाय कर्नाटक के अपडेटेड भूमि लैंड रिकॉर्ड्स के आधार पर की जाए, ताकि कोई भी योग्य किसान बाहर न छूटे.
    4.  ग्राउंड ट्रुथिंग से गुजर रहे 11 अतिरिक्त तालुकों और अन्य सभी पात्र तालुकों को सेंट्रल मदद के लिए लगातार सूखे की घटना का हिस्सा माना जाए.
    5.  कावेरी और हाइडेल कैचमेंट में जलाशयों के ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर को देखते हुए पीने के पानी की सुरक्षा और वैकल्पिक पावर की लागत के लिए सहायता बढ़ाई जाए.
    6.  31 लाख से ज्यादा प्रभावित किसान परिवारों के संकट को ध्यान में रखते हुए, राजनीतिक विचारों से परे जाकर योग्यता के आधार पर कर्नाटक को तुरंत और निष्पक्ष सहायता रिलीज की जाए.

    खड़गे ने बताया कि ऐसी ही चिट्ठी उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी है. उन्होंने कहा कि सूखे से राहत एक मानवीय जरूरत है और इसे केंद्र और राज्य के बीच राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए.

    Share:

  • UP में MP के पूर्व सीएम की पुश्तैनी जमीन को हड़पने का प्रयास... मां का नाम बदला, नकली वसीयत बनवाई

    Sat Oct 3 , 2026
    भोपाल। फर्जी कब्जे और जाली दस्तावेजों को लेकर लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भी नहीं छोड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) की पुश्तैनी जमीन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर में है। इसपर कब्जा करने के लिए आरोपियों ने कमलनाथ के पिता का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved