जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष बड़ी खबर

Chauth 2023: कल करवा चौथ पर बन रहे ये दो दुर्लभ संयोग, यहां जानें पूजन का सबसे सटीक समय

नई दिल्‍ली (New Dehli) । सनातन धर्म (eternal religion)में करवा चौथ व्रत (karva chauth fast)का बहुत महत्व है। हिंदू कैलेंडर (calendar)के अनुसार हर साल कार्तिक (Karthik)माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि (chaturthi date)को यह व्रत मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं और शाम की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना गया है।


करवा चौथ व्रत पति-पत्नी के बीच अटूट बंधन का प्रतीक है। कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने और करवा माता की विधि-विधान से पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है।

करवा चौथ डेट और मुहूर्त 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ का व्रत इस साल 1 नवंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखेंगी। जानिए करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय के समय के बारे में।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ: 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार रात्रि 09:32 बजे से
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन: बुधवार 01 नवंबर 2023 को रात्रि 09:21 बजे तक

करवा चौथ पूजा मुहूर्त: 01 नवंबर 2023 को शाम 05:36 बजे से शाम 07:42 बजे तक, अवधि : 1 घंटा 6 मिनट
दूसरा मुहूर्त- 05:36 पी एम से 06:54 पी एम तक, अवधि : 1 घंटा 18 मिनट

करवा चौथ चंद्रोदय का समय: 01 नवंबर 2023 को रात 08:15 बजे तक

करवा चौथ का चांद कितने बजे आएगा नजर? जान लें व्रत से जुड़ी खास बातें

करवा चौथ पर बन रहे शुभ योग: 1 नवंबर 2023 यानी करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। सुबह 06:33 बजे से 2 नवंबर को सुबह 04:36 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का भी संयोग बन रहा है। शिव योग 1 नवंबर को दोपहर 02:07 बजे शुरू होगा। इन दो दुर्लभ संयोग के कारण इस साल करवा चौथ का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ शुभ योगों में पूजा करने और कुछ उपाय करने से व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

Share:

Next Post

शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाना चाहते थे पीएम मोदी, एक बात से रूठ गए थे अमित शाह

Tue Oct 31 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli) । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)का अगला मुख्यमंत्री (Chief Minister)कौन होगा? यह अब तक साफ नहीं है। 18 सालों से गद्दी पर विराजमान (seated)शिवराज सिंह चौहान भी कह चुके हैं कि इस पर फैसला पार्टी (decision party)लेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)ने इसे लेकर अब तक अपना रुख स्पष्ट नहीं […]