
नई दिल्ली: CEC ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी कड़ी में अब कल कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है, जिसकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. मेट्रो सेवाओं में रुकावट के कारण दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपनी क्लास ऑनलाइन कर दी हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, पैरेंट-टीचर मीटिंग का टाइम भी बदल दिया है और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं.
स्कूलों ने लिया बड़ा फैसला
सरदार पटेल स्कूल ने पेरेंट्स को जानकारी देते हुए कहा कि नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग और स्टूडेंट्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को क्लास 6 से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन क्लास दी जाएंगी. स्कूल ने शनिवार को होने वाले ‘एक्टिविटी वीक’ के उद्घाटन को भी टाल दिया गया है. साथ ही शुक्रवार को छात्रों के लिए स्कूल के बाद रुकने की सुविधा भी बंद कर दी है. वहीं, रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल ने सुरक्षा कारणों की वजह से ही शनिवार को होने वाली पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) का वक्त भी बदल दिया है.
कॉलेजों में परीक्षाएं स्थगित
भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने शनिवार को होने वाली अपनी मिड-टर्म परीक्षाएं सोमवार तक टाल दी हैं. कॉलेज ने एक नोटिस में कहा कि ये फैसला गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन, कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी (USICT) के डीन और दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के जॉइंट कमिश्नर के निर्देशों के आधार पर लिया गया है. वहीं, रोहिणी के महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी शनिवार को होने वाले एग्जाम 12 अक्टूबर तक के लिए टाल दिए गए हैं.इंस्टीट्यूट ने बताया कि इस फैसले को USICT, GGSIPU के डीन और BTech प्रोग्राम कोऑर्डिनेशन कमिटी ने मंजूरी दी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved