देश

होली के रंग में रंगा कश्मीर, जवानों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया रंगो का त्योहार

नई दिल्ली। देशभर में आज होली का त्योहार जोर-शोर से मनाया जा रहा है। पूरे देश के साथ-साथ कश्मीर में भी होली का पर्व बेहद उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कश्मीर में तैनात जवानों ने पूरे उत्साह के साथ रंगो का त्योहार मनाया। श्रीनगर के सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय में होली पर एक खूबसूरत रंगों की तस्वीर देखी गई। इतनी ही नहीं होली के रंगों में डूबे जवान संगीत के मधुर तालों पर थिरकते नजर आए।

कश्मीर के विभिन्न इलाकों में तैनात जवानों ने आज होली के खूब रंग बिखेरे और बिना किसी धर्म जाति के जमकर मस्ती की। होली के रंगों में डूबे जवान संगीत के मधुर तालों पर थिरकते नजर आए। घर परिवार से दूर इन जावानों ने आज अपना दूसरा परिवार कहलाए जाने वाले अपनी अपनी बटालियन में जमकर होली की मस्ती और बड़े ही जोश औरर हर्षोओलास के साथ रंगो भरा यह त्योहार मनाया।


इस मौके पर जवान और अफसर में कोई फर्क नहीं देखा गया, सभी एक साथ मस्ती करते नज़र आए। क्यों कि इन त्योहारों का इंतज़ार जवानों को बड़ी बेसब्री से रहता है, जब यह लोग कठिन से कठिन परिस्थितियों के बीच खुशी के दो-चार पल चुरा लेते हैं। कश्मीर में न केवल सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने होली मनाई, बल्कि कश्मीर घाटी में तैनात भारतीय सेना, सीमा सुरक्षाबल और सीआरपीफ के जवान भी अपने अपने कैम्प्स में होली का यह त्योहार मनाते नजर आए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज होली के मौके पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के कारण इस साल की होली खास है। अमित शाह और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ होली मनाई। केंद्रीय गृह मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री ने थलतेज इलाके में बीजेपी के गांधीनगर लोकसभा कार्यालय में जुटे पार्टी नेताओं को रंग लगाया।

Share:

Next Post

जयशंकर ने PM ली सेन लूंग से की मुलाकात, संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Mon Mar 25 , 2024
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग, विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन और कुछ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उपायों एवं हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। जयशंकर सिंगापुर की […]