बड़ी खबर राजनीति

कैप्टन अमरिंदर पर बरसे केजरीवाल, कहा- सरकार आने पर देंगे दिल्ली जैसी सुविधाएं

चंडीगढ़। पंजाब के मोगा में रविवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की हुई किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने जहां किसानों को लेकर मोदी सरकार को बुरी तरह से घेरा, वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की भी जनता से किए गए वादों को लेकर जमकर खिंचाई की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की भी सरकार द्वारा हर संभव सहायता की जा रही है। उन्होंने इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि वह सत्ता में जनता से झूठे वादे करके आए थे। उन्होंने जनता को धोखा दिया है और जनता उनसे आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में बदला लेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आने पर पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली और बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं दी जाएंगी।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने दिल्ली में किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को खत्म करने की साजिश रची और 9 स्टेडियमों को जेलों में तब्दील करने का दिल्ली सरकार पर दबाव बनाया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को इस बात की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन अब पूरे देश का आंदोलन बन चुका है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने किसानों के आंदोलन का साथ दिया है इसलिए मोदी सरकार दिल्ली सरकार की शक्तियां छीनने के लिए एक बिल ला रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर केजरीवाल ने जनता से वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हर घर में एक बेरोजगार को नौकरी देने का वादा किया था। इसके लिए कैप्टन ने बेरोजगारों को कार्ड बांटे थे और कहा था कि कांग्रेस सरकार आने पर ये कार्ड दिखाने पर नौकरी मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन सरकार इस वादे को पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या दिल्ली की तरह पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली नहीं मिल सकती? बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल सकती? केजरीवाल ने कहा कि यह संभव है और पंजाब में आम आदमी की सरकार बनने पर यह सब सुविधाएं पंजाब के लोगों को दी जाएंगी।

Share:

Next Post

बंगाल: अमित शाह ने जारी किया 'संकल्‍प पत्र', बोले-CAA को पहली ही Cabinet में करेंगे लागू

Sun Mar 21 , 2021
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी (BJP’s manifesto released) कर दिया। इसमें महिलाओं को नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा (33 percent reservation in jobs promised to women) किया गया है। इसके […]