देश

केरल विमान हादसाः मृतकों के परिजन को मिलेंगे 10-10 लाख, घायलों को 2-2 लाख का मुआवजा


कोझिकोड। केरल में शुक्रवार शाम दुबई से आ रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में 190 लोग सवार थे। इनमें से तकरीबन 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पायलट भी शामिल हैं। हादसे में घायल 149 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को घर जाने दिया गया है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। मंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये तथा मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजन से संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि वह हादसे में मारे गए 18 लोगों के परिवार के साथ शोक संवेदना प्रकट करते हैं।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मंत्री कल शाम को हुई हवाई दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद सीनियर एविएशन अधिकारियों और प्रफेशनल्स से सलाह-मशविरा भी करेंगे।

सीआईएसएफ के जवान अजीत सिंह ने विमान हादसे को अपनी आंखों से देखा है। उन्होंने मीडिया के सामने हादसे का ब्योरा दिया। अजीत ने बताया, ‘7.30 बजे मैं तीसरे राउंड के लिए निकला था। इमरजेंसी फायर गेट पर पहुंचा। वहां एएसआई मंगल सिंह ड्यूटी पर थे। उनसे बात करने के दौरान मैंने देखा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का फ्लाइट डिसबैलेंस होकर पैरामीटर रोड की ओर नीचे गिर रहा है। तभी मैंने तुरंत कंट्रोल रूम को इन्फॉर्म किया। तब तक जहाज नीचे गिर चुका था। इसके कुछ देर बाद लाइन मेंबर्स रेस्क्यू के लिए आ गए। गेट नंबर एक को तुरंत खोला। तुरंत तकरीबन 25 वॉलंटियर्स अंदर आए। एक जेसीबी अंदर आई। इसके बाद मलबे में दबे पसेंजर्स को बाहर निकाला गया। सीआईएसएफ के लोग विमान के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाल रहे थे। गेट नंबर एक से ऐंबुलेंस आई। रेस्क्यू कर यात्रियों को ऐंबुलेंस में डाला जा रहा था।

Share:

Next Post

रिया चक्रवर्ती ने बताया सुशांत की कौन-कौन 'प्रॉपर्टी' हैं उनके पास

Sat Aug 8 , 2020
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दिनों के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्टर का गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत 6 अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पटना में केस दर्ज कराया। इन्हीं आरोपों के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया और रिया […]