खेल मध्‍यप्रदेश

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2023: मप्र के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत जीते चार पदक जीते

– स्क्वॉश खिलाड़ी तनवीर मुद्रा ने जीता स्वर्ण पदक

भोपाल (Bhopal.)। चैन्नई समेत तमिलनाडु (Tamil Nadu) के विभिन्न शहरों में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2023 (Khelo India Youth Games-2023) में मंगलवार को मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों (Madhya Pradesh players) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत चार पदक (four medals including one gold) अपने नाम किए। इनमें स्क्वॉश, गटका, योगा और एथेलेटिक्स खेलों में मध्य प्रदेश को पदक प्राप्त हुए हैं।


स्क्वॉश खेल में एक स्वर्ण पदक
मप्र के स्क्वॉश खिलाड़ी तनवीर मुद्रा इण्डिया के रैंक नम्बर-1 के खिलाड़ी हैं। अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मंगलवार को मप्र के लिये पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। फायनल मुकाबले में तनवीर ने आर्यन प्रताप सिंह उत्तरप्रदेश के खिलाड़ी को 3-2 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तनवीर इंदौर के खिलाड़ी हैं।

पोल वोल्ट में एक रजत पदक
मप्र के खिलाड़ी अमन सिंह ने मंगलवार को हुए पोल वोल्ट मुकाबले में 4.40 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक आर्यन देव उत्तरप्रदेश तथा कांस्य पदक कविन राजस तमिलनाडु को मिला। उल्लेखनीय है कि अमन और आर्यन देव ने 4.40 मीटर की छलांग लगाई थी, लेकिन अमन ने दूसरी कोशिश में यह छलांग लगाई, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।

योग (आर्टिस्टिक योग) खेल में एक कांस्य पदक- कु. रिया और कु. निष्ठा
मप्र की बालिका खिलाड़ी कु. निष्ठा और रिया ने आर्टिस्टिक योगा विधा में 132.07 अंकों के साथ एक कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

गटका (फारी सोटी बालिका टीम) खेल में एक कांस्य पदक
गटका (फारी सोटी बालिका टीम) खेल में जसप्रीत कौर, असप्रीत कौर और बलजीत कौर की टीम ने अपने-अपने प्रारंभिक मुकाबलो में चण्डीगढ़ और तमिलनाडु की टीम को परास्त किया था। पंजाब की टीम ने मध्यप्रदेश की टीम को परास्त किया था। अत: मध्यप्रदेश बालिका टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Share:

Next Post

AirFiber: अब किराए पर ले सकते हैं लैपटॉप और फोन, रिलायंस ने पेश की नई सेवा

Wed Jan 24 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। रिलायंस जियो (Reliance Jio)ने एक शानदार सेवा पेश की है, जिसमें किफायती (affordable)दरों पर लैपटॉप, फोन और डेटा (Laptop, phone and data)के लिए एयरफाइबर सेवा (AirFiber Service)की पेशकश की गई है। यह एक रेंटल प्लान है, जहां किसी भी लैपटॉप, फोन और Jio AirFiber जैसी अन्य सेवाओं को खरीदने के बजाय […]