मनोरंजन

‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए कियारा ने दिया था ऑडिशन, एक्ट्रेस ने शेयर किया अनुभव

मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कियारा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan)की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए ऑडिशन दिया था।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन अपनी यादें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने इसके लिए ऑडिशन दिया था। बेशक, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि किस फिल्म के लिए ऑडिशन लिया जा रहा है।


इस इंटरव्यू में कियारा ने कहा कि उन्हें अपना ऑडिशन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कियारा ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह दोबारा ऑडिशन नहीं देख सकतीं। उनका कहना है कि इसमें उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। कियारा ने ये भी कहा कि एक कलाकार के लिए ऑडिशन देना बहुत जरूरी है।

सुपरहिट फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ देने के बाद कियारा जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगी। इतना ही नहीं, चर्चा तो यह भी है कि फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा की जगह कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं। इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Wed Jul 19 , 2023
    19 जुलाई 2023 1. पत्थर पर पत्थर, पत्थर पर पैसा । बिना पानी के घर बनाए, वह कारीगर कैसा? उत्तर. …..मकड़ी 2. कान हैं पर बहरी हूं, मुंह है पर मौन हूं। आंखें हैं पर अंधी हूं, बताओ मैं कौन हूं ? उत्तर. …..गुड़िया 3. हरी थी, मन भरी थी, लाख मोती जड़े […]