विदेश

Kim Jong Un की बहन ने शीर्ष अधिकारी को मारी गोली, अफसरों में खौफ का माहौल

प्‍योंगयांग। उत्‍तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un ) की बेहद निरंकुश बहन किम यो जोंग(kim yo jong) ने देश में ‘सफाई अभियान’ शुरू किया है और एक शीर्ष अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। किम यो जोंग(kim yo jong) के इस क्रूर आदेश से उत्‍तर कोरिया के अधिकारियों में खौफ का माहौल है। बताया जा रहा है कि किम यो जोंग(kim yo jong) ने सरकारी एजेंसियों में सफाई अभियान चलाने के लिए कई अधिकारियों को गोली मारने का आदेश दिया है।
रेडियो फ्री एशिया ने अपनी रिपोर्ट में दो उत्‍तर कोरियाई अधिकारियों के हवाले से कहा, ‘प्‍योंगयांग(Pyongyang) में एक शीर्ष अधिकारी को गोली मारने(Shoot top officer) की खबर अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हम नहीं जानते हैं कि किस अधिकारी को मारा गया है। हालांकि हमें अपने शीर्ष अधिकारी से पता चला है कि आरोपी अधिकारी को किम यो जोंग(kim yo jong) के आधार पर गोली मारा गया है।’



सूत्रों ने कहा कि पिछले साल नवंबर महीने में सोने की तस्‍करी के बारे में सेंट्रल पार्टी को बताया गया था। इसके बाद दिसंबर महीने में देश के बॉर्डर सिक्‍यॉरिटी कमांड(Border security command) के कुल 10 सुरक्षा अधिकारियों को गोलियों से भून दिया गया था। इसके अलावा नौ अन्‍य लोगों को आजीवन जेल की सजा दी गई थी। किम यो जोंग उन लोगों के आंकड़े इकट्ठा कर रही है जो यह बताता है कि लोग पार्टी की सत्‍ता को चुनौती दे रहे हैं।
उत्‍तर कोरियाई सूत्रों ने बताया कि किम यो जोंग ने अपने भाई तानाशाह किम जोंग उन को इस बारे में बताया था। पार्टी के खिलाफ विद्रोह करने के लिए कई अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि किम यो जोंग के खिलाफ विरोध भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। सूत्रों ने यह भी कहा कि सेंट्रल पार्टी किम यो जोंग के आदेश पर रयांगगांग प्रांत के सभी अधिकारियों की समीक्षा कर रही है ताकि विद्रोहियों का पता लगाया जा सके। कई लोगों को राजनीतिक कैदियों के लिए बने शिविरों में डाल दिया गया है।

Share:

Next Post

Arjun Rampal के पैर में फ्रैक्चर, चलना पड़ रहा बैसाखी के सहारे

Wed May 26 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. हाल ही में उन्हें बैसाखी के सहारे चलता देख फैंस की चिंता बढ़ गई. दरअसल, एक्टर के पैर में फ्रैक्चर (Arjun Rampal leg fractured) हो गया है, जिसके बाद […]