भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सरकार का कुशासन और सुशासन जनता को बताएगा किसान मोर्चा

  • भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंशीलाल गुर्जर ने कहा

भोपाल। किसान चौपाल और जिला सम्मेलन किसान मोर्चा का प्रभावकारी कार्यक्रम है। किसान चौपालों से अधिक से अधिक संख्या में आमजन कैसे जुड़े, इसका विशेष ध्यान रखना है। चौपालों में ग्राम के वृद्ध एवं पुराने समय से खेती कर रहे खेतिहर किसानों से बातचीत करें एवं पुराने समय में खेती की भयावह स्थिति और आज की सुविधाजनक और सुलभ खेती के बारे में उन्हें बताएं। आज किसानों को खेती करने में बेहद सुविधा होती है। अत्याधुनिक मशीनें एवं जल का भरपूर खेत तक पहुंचना किसानों की आर्थिक वृद्धि का मुख्य कारण है। नमो किसान चौपाल आयोजन के दौरान हितग्राहियों के वीडियो क्लिपिंग बनाकर सोशल मीडिया पर डालना है, जिससे सरकार के लिए सकारात्मक माहौल जनता के बीच बने। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कही।


किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ अनिल बोंडे ने कहा कि किसान चौपाल किसानों के हितों के बेहतर परिणाम सामने लेकर आएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से भावनात्मक जुडाव होगा। यह बेहद प्रभावशाली कार्यक्रम साबित होगा। कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मध्यप्रदेश किसान मोर्चा हमेशा आगे रहा है। उन्होंने कहा कि किसान चौपाल के आयोजन में उन्नत कृषि कर रहे किसानों का सम्मान पत्र देकर अभिनंदन भी किया जायेगा।

Share:

Next Post

जनता के आवेदन अटकाने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई

Thu May 18 , 2023
मुख्यमंत्री ने जनसेवा अभियान की समीक्षा में दिए निर्देश भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आम जनता के आवेदनों को कार्यालय में लंबित रखने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान प्रारंभ किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा […]