देश राजनीति

विपक्ष के हाथों में खेल रहा है किसान आंदोलन : ओमप्रकाश धनखड़

फरीदाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि कथित किसान आंदोलन अब पूरी तरह से विपक्ष के हाथों में खेल रहा है। इसलिए किसानों को हकीकत समझनी चाहिए। धनखड़ ने यह बात अपने फरीदाबाद दौरे के दौरान कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सेक्टर-11 में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के लिए युवा ही महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और युवाओं के संघर्ष के बलबूते ही कोई भी दल सत्तासीन होता है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार गठन में भी युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह जिले में घर-घर जाकर पार्टी की जनहितैषी नीतियों का प्रचार व प्रसार करें।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के हितार्थ कार्य कर रही है और युवाओं को रोजगार की दृष्टि से भी मजबूत बनाया जा रहा है, सरकार ने जहां प्राईवेट सेक्टर में भी हरियाणा के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत का आरक्षण दिया है वहीं सरकार योगयता के आधार पर रोजगार देने का काम कर रही है।

इससे पूर्व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष धनखड़ का फरीदाबाद पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले भी जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा व लक्ष्य शर्मा कर रहे थे। इसके उपरांत वह तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश नागर के निवास पर भी पहुंचे। जहां क्षेत्र के मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में विकास को अनदेखा किया। अब तिगांव विधानसभा क्षेत्र में जोरदार विकास हो रहे हैं और इसकी गति में आगे और वृद्धि होगी। कहा कि भाजपा राज में आम जनता की सुनवाई होती है। यहां पर भाई भतीजावाद और जातवाद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है। आज देश और विदेश में भाजपा की सरकारों की मिसालें दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को सुविधा देने के मामले में आज हरियाणा देश में नंबर वन पर है। केंद्र की किसानों के लिए लाई योजनाओं के बाद तो कोई हरियाणा का मुकाबला नहीं कर पाएगा। आज हरियाणा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में निरंतर निवेशकों का भरोसा जीत रहा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भवानीपुर केंद्र से ममता के चुनाव नहीं लड़ने के सुझाव पर सुजन ने कसा तंज

Sun Feb 28 , 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जिताने के लिए ममता बनर्जी द्वारा नियुक्त किए गए राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम ने उन्हें इस बार भवानीपुर केंद्र से नहीं लड़ने का सुझाव दिया है। इसी विधानसभा से विधायक चुनी जाने वाली ममता बनर्जी को इस बार किसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया […]