टेक्‍नोलॉजी

जानिये: Huawei Nova 7 SE 5G Vitality मोबाईल के बारे में

Huawei ने अपने स्मार्टफोन Huawei Nova 7 SE के नए Vitality एडिशन को लॉन्च कर दिया है। ज्ञात हो कि कंपनी ने अप्रैल में Huawei Nova 7 SE को ग्लोबली लॉन्च किया था। कंपनी ने Huawei Nova 7 SEVitality एडिशन को चीन में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से लैस है। हांलाकि, इस स्मार्टफोन को भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में.

Huawei Nova 7 SE 5G Vitality Specifications-
Huawei Nova 7 SE 5G Vitality एडिशन में यूज़र्स को 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही यह MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन को साइड-माउंटेड फिंगरफ्रिंट स्कैनर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलेगा। Huawei Nova 7 SE 5G Vitality एडिशन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 40W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

Huawei Nova 7 SE 5G Vitality Camera-
Huawei Nova 7 SE 5G Vitality एडिशन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 64MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का कैमरा मौजूद है।

Huawei Nova 7 SE 5G Vitality Price-
Huawei Nova 7 SE 5G Vitality एडिशन की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 25,130 रुपये) रखी गई है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ग्रीन , मिडनाइट ब्लैक और Midsummer पर्पल कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं।

Share:

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 551.505 अरब डॉलर के रिकार्ड ऊंचाई पर

Sat Oct 17 , 2020
नई दिल्‍ली। कोरोना संकट के बावजूद देश का विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। विदेश मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले 9 अक्‍टूबर, 2020 को समाप्त सप्‍ताह के दौरान विदेश मुद्रा भंडार 5.867 अरब डॉलर बढ़कर 551.505 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया […]