जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

जानिए खाने में अलग से नमक डालना क्‍यों है खतरनाक

लंदन। नमक खाने (eating salt) से जुड़ी ऐसी चीज है जो स्वाद (Taste) के साथ सेहत भी निर्भर करती है। मानव शरीर (Human body) में नमक की मात्रा अधिक और कम होना दोनों ही हानिकारक हैं।
ब्रिटेन में करीब 5 लाख लोगों पर नये अध्ययन ने दावा किया है कि जो खाने में लगातार ज्यादा नमक मिलाते हैं, उनके असमय मरने का अंदेशा 28 प्रतिशत बढ़ जाता है।
यूरोपीय हार्ट जर्नल (European Heart Journal) के ताजा अंक में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य आबादी में 100 में तीन लोग इसी वजह से असमय जान गंवा रहे हैं। वहीं यूके में बायो बैंक प्रोजेक्ट के तहत इस अध्ययन में लोगों से कई सवाल किए गए, जैसे क्या वे खाने में अतिरिक्त नमक डालते हैं? वर्ष 2006 से 2010 तक अध्ययन चला। परिणामों में सामने आया, जो लोग अतिरिक्त नमक खाने में मिलाते थे, उनके जीवन प्रत्याशा बाकी लोगों से कम हो गई। दूसरे वर्ग में उम्र ज्यादा पाई गई।



पैकेट वाले खाद्य पदार्थ से तो और ज्यादा खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार डिब्बाबंद व पैकेटों में मिल रहे खाद्य पदार्थों में सोडियम को मापना संभव नहीं है। इन प्रसंस्कृत पदार्थों में बड़े स्तर पर नमक हो सकता है। दूसरी खाने की टेबल पर बैठने के बाद खाने में अतिरिक्त नमक मिलाना भले सामान्य आदत हो, लेकिन यह आदत सेहत पर खतरे और बढ़ा देती है। लंबे समय में इसके नुकसान हमें नजर आते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है।

थोड़ी कमी करने से भी मिलती है बड़ी राहत
अमेरिका के स्वास्थ्य विशेषज्ञ लू की के अनुसार यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है, जो नमक से असमय मौत पर आगाह करता है।
इससे कहा जाता सकता है कि हमें अपने खान-पान के तरीके सुधारने होंगे।
खाने में नमक को थोड़ा भी कम करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Share:

Next Post

भारत को रूस का तेल खरीदने से रोकने के लिए अमेरिका का नया दांव

Tue Jul 12 , 2022
नई दिल्ली: यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के बीच मुंबई में अमेरिका के कॉन्सुलेट जनरल ने मुंबई पोर्ट अथॉरिटी को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में कहा गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से रूस के मालवाहक जहाजों को मुंबई तट पर आने की अनुमति नहीं दी जानी […]