भोपाल। कोलार इलाके में युवक ने मां से विवाद के बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं ईटखेड़ी थाना इलाके में बाइक सवार युवक को बीती रात अज्ञात इनोवा कार ने रौंद दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
कोलार पुलिस के अनुसार राहुल जोशी पिता स्वर्गीय मुकुंद जोशी (32)निवासी अविनाश अपार्टमेंट सी-सेक्टर कोलार इलेक्ट्रीशियन था। वह अविवाहित था और अपनी मां के साथ अकेला रहता था। राहुल शराब पीने का आदी था। नशे में धुत होकर आए दिन मां से विवाद करता था। बीती रात नशे में धुत होकर घर आया था। जिस कारण मां ने उसे फटकार लगाई थी। मां की फटकार नाराज होकर युवक अपने कमरे में गया और पंखे के कुंदे पर मां की साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। देर रात साढ़े 11 बजे मां ने शव को लटका देख शोर मचाया। जिसके बाद में पास में रहने वाले लोगों ने शव को फंदे से उतारा। मृतक के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। मां के कथन दर्ज कर लिए गए हैं।
भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाके में रहने वाले रतलाम जिला अदालत में पदस्थ मजिस्टे्रट के आवास पर धावा बोलकर बदमाशों ने लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस […]
खंडवा लोकसभा, तीन विस क्षेत्रों में होना है चुनाव भोपाल। प्रदेश में निकट भविष्य में खंडवा लोकसभा (Khandwa Lok Sabha) समेत रैगांव, पृथ्वीपुर एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। भाजपा (BJP) संगठन ने उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच सरकार ने पांच मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava), विजय शाह (Vijay […]
भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से जनप्रतिनिधि भी नहीं बच पा रहे हैं। आ प्रदेश से कांग्रेस के इकलौते सांसद और पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने खुद को घरेलू एकांतवास में कर लिया है। यह जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से दी […]
भोपाल। भ्रष्ट अफसरों (corrupt officers) से परेशान सरकार अब उनके खिलाफ तुरंत एक्शन की तैयारी में है। भ्रष्टाचार (Corruption) में सबसे उपर रहने वाले राजस्व विभाग से इसकी शुरुआत की जा रही है। राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Revenue Minister Govind Singh Rajput) ने विभाग प्रमुख को ऐसे अफसरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और भ्रष्टाचार […]