img-fluid

राष्ट्रपति भवन में कोरियाई मेहमानों का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

April 20, 2026

नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई (South Korean) राष्ट्रपति (President) ली जे म्यूंग (Lee Jae-myung) भारत (India) दौरे पर हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया से आए राजकीय मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा, कोरियाई राष्ट्रपति ली ने राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

राष्ट्रपति ली के साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी आई हैं। विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ली की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।


  • पीएम मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक
    राष्ट्रपति ली आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इनमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी बात करेंगे।

    विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रपति ली के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा
    इससे पहले रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे म्यूंग का स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति ली से मुलाकात की। जयशंकर ने भारत-कोरिया संबंधों को कई क्षेत्रों में गहरा करने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी वार्ता विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

    महत्वपूर्ण बैठकें और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
    प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर में अतिथि नेता के सम्मान में दोपहर का भोजन भी आयोजित करेंगे। राष्ट्रपति ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति भवन में भी एक भोज की मेजबानी की जाएगी। कोरियाई राष्ट्रपति ली राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

    साझेदारी का विस्तार और भविष्य
    गौरतलब है कि पिछले नवंबर में, प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानसबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के बाद 2025 में दोनों नेताओं की दूसरी बैठक थी।

    Share:

  • US Navy Seizes Iranian-Flagged Ship in the Strait of Hormuz

    Mon Apr 20 , 2026
    Washington: Amidst the blockade of the Strait of Hormuz, the US Navy has seized an Iranian-flagged cargo vessel. This cargo ship had attempted to breach the US naval blockade near Hormuz. In a post on Truth Social, US President Donald Trump claimed that the Iranian-flagged cargo ship in question is named TOUSKA. The vessel was […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved