img-fluid

लश्कर के आतंकी अमीर हमजा को पाकिस्तान में मारी गई गोली, हमलावर फरार

April 16, 2026

नई दिल्ली: प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले आतंकी आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और मौके से फरार हो गए. हमले में बुरी तरह घायल अमीर हमजा को लाहौर में अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, हमजा को लाहौर में उस वक्त निशाना बनाया गया जब वह अपने रास्ते पर था. पाकिस्तानी मीडिया और सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमला काफी प्लान्ड तरीके से किया गया.

कौन है आमिर हमजा?

आमिर हमजा को लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती और सबसे प्रभावशाली 17 सदस्यों में गिना जाता है. वह हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है और संगठन की कई गतिविधियों में सक्रिय रहा है. संगठन की प्रोपेगैंडा विंग व प्रकाशनों की जिम्मेदारी संभालता था. भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों से उनका नाम जुड़ा रहा है, जिसमें 2005 का IISc बेंगलुरु अटैक भी शामिल है. अमेरिका ने इसे 2012 में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था. आमिर हमजा ने लश्कर के कई मैगजीन और किताबें लिखी और संपादित कीं. हाफिज सईद के निर्देश पर उन्होंने संगठन के अन्य गुटों से संबंध बनाए रखे.

पाकिस्तान में ‘टारगेट किलिंग’ का सिलसिला

पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान के भीतर भारत विरोधी आतंकियों और उनके आकाओं पर अज्ञात हमलावरों द्वारा हमलों के मामले बढ़े हैं. इससे पहले भी कई बड़े आतंकी इसी तरह के हमलों में मारे जा चुके हैं. आमिर हमजा पर हुए इस हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था और वहां पनाह लिए बैठे आतंकियों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर दिया है. फिलहाल पुलिस इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश कर रही है.

Share:

  • MP: दुष्कर्म के आरोपी की गला दबाकर हत्या, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका शव

    Thu Apr 16 , 2026
      नर्मदापुरम। कानून को हाथ में लेने और प्रतिशोध की एक सनसनीखेज वारदात में दुष्कर्म के आरोपी (Rape accused) की हत्या कर दी गई है। यह मामला नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) का है, जहां एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को निर्वस्त्र कर कुएं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved