img-fluid

MP: दुष्कर्म के आरोपी की गला दबाकर हत्या, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका शव

April 16, 2026

 

नर्मदापुरम। कानून को हाथ में लेने और प्रतिशोध की एक सनसनीखेज वारदात में दुष्कर्म के आरोपी (Rape accused) की हत्या कर दी गई है। यह मामला नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) का है, जहां एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को निर्वस्त्र कर कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता भाई और जीजा समेत चार परिजनों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक विश्वास उर्फ छोटू गुर्जर (24) पर पीड़िता के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोपियों का दावा है कि रिहा होने के बाद विश्वास लगातार पीड़िता और उसके परिवार को धमका रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने खौफनाक कदम उठाया। 12 अप्रैल की रात आरोपी विश्वास के घर पहुंचे और उसे झांसा दिया कि वे उसकी शादी पीड़िता से करा देंगे। विश्वास उनकी बातों में आ गया।

पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या, फिर कुएं में फेंका

आरोपी उसे कार में बैठाकर करीब 35 किलोमीटर दूर नंदवाड़ा ले गए। जहां सुनसान इलाके में ले जाकर दो लोगों ने उसके हाथ-पांव जकड़ लिए। अन्य दो ने डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पहचान छिपाने के लिए शव को निर्वस्त्र किया और एक खेत के कुएं में फेंक दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी छींद स्थित हनुमान धाम मंदिर में जाकर छिप गए।

तीन दिन मंदिर में छिपे

हैरान करने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वे तीन दिनों तक मंदिर में ही रहे और वहां चल रहे भंडारे में भोजन कर अपनी फरारी काटी। विश्वास के भाई के अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। जब पुलिस पीड़िता के घर पहुंची तो पुरुष सदस्य लापता मिले। मुखबिरों और तकनीकी जांच की मदद से 15 अप्रैल को चारों को मंदिर से दबोच लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार रात कुएं से शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share:

  • MP: भाजपा विधायक के बेटे की बिना नंबर प्लेट वाली थार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, केस दर्ज

    Thu Apr 16 , 2026
    शिवपुरी। शिवपुरी जिले (Shivpuri District) के करेरा थाना क्षेत्र में पिछोर क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी (BJP MLA Pritam Lodhi) के बेटे दिनेश लोधी की बिना नंबर प्लेट वाली ब्लैक कलर की थार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved