भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सोशल मीडिया के जरिए जहर उगलने लगे नेता

  • कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे के अध्यक्षों के खिलाफ शुरू किया ट्रेंड

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते नेताओं के बीच चल रही जुवानी जंग अब सोशल मीडिया पर भी आ गई है। मप्र भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। जवाब में प्रदेश कांग्रेस ने भी भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा आईटी सेल ने पार्टी के अधिकृत ट्विटर एकाउंट ‘दागी कमलनाथÓ का नया ट्रेंड चलाया है। जिसमें कमलनाथ को कमीशन नाथ, बेईमान अध्यक्ष से लेकर सिख दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। जवाब में प्रदेश कांगे्रस ने वीडी शर्मा का नाम व्यापमं से जोड़ दिया है।

भाजपा का ‘दागी कमलनाथ का ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से चल रहा है। पार्टी की पूरी आईटी टीम इस काम में जुटी हुई है। पार्टी नेताओं की ओर से इसे रिट्वीट भी किया गया है। हालांकि पार्टी के बड़े नेताओं ने इससे फिलहाल दूरी बनाई है। भाजपा ने दागी कमलनाथ के नाम से अलग-अलग ट्वीट किए हैं। मप्र भाजपा ट्वीट में लिखा ‘कौन है कमलनाथ?Ó सिख भाई-बहनों के खून से रंगे हैं जिनके हाथ। मप्र कांग्रेस का नफरती प्रदेशाध्यक्ष। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर भी सिख दंगों को लेकर कमलनाथ पर हमला बोला गया है।
अन्य ट्वीट में ‘दागी कमलनाथ की कमीशनखोरी।Ó के साथ एक मिनट ५५ सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें उनके १५ महीने के मुख्यमंत्री काल में तबादला उद्योग, ओएसडी पर आईटी छापे का भी जिक्र किया गया है।



एक अन्य ट्वीट में कौन है कमलनाथ? मप्र कांग्रेस का ‘बेईमानÓ प्रदेश अध्यक्ष। इसमेें मीडिया रिपोर्ट के आधार पर किसानों की परेशानी, फसल बीमा नहीं मिलने। बेरोजगारी भत्ता देने पर यू-टर्न। किसान कर्ज माफी में किसानों को सिर्फ प्रमाण पत्र मिला।

कांगे्रस ने वीडी को घेरा
मप्र कांगे्रस ने ट्वीटर पर ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को व्यापमं मामले से जोड़ दिया है। मप्र कांग्रेस ने ट्वीट पर वीडी को व्यापमं-२ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बताया है। कृषि विस्तार अधिकारियों की परीक्षा की जिम्मेदारी ब्लेकलिस्टेड कंपनी को देने और वीडी शर्मा के करीबी टॉपर आने को लेकर ट्वीट किया है। कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने भी सोशल मीडिया पर भाजपा अध्यक्ष को घेरा है।

पूर्व विधायक के बहाने भाजपा पर निशाना
भाजपा द्वारा कमलनाथ को लेकर चलाए जा रहे ट्रेड पर कांग्रेस ने कोई पलटवार नहीं किया। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से पूर्व विधायक धु्रव प्रताप सिंह के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के जरिए कांग्रेेस ने मप्र भाजपा पर कटाक्ष किया है।

Share:

Next Post

सर्वे के लिए शहर तैयार, स्वच्छता का टीम का हो रहा इंतजार

Thu May 25 , 2023
माह अंत तक आ सकती है केंद्रीय स्वच्छता टीम थ्री आर यानी रिड्यूज, री-साइकिल और रीयूज की गतिविधियां पर खास फोकस भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए शहर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। शहर में इस बार कई नवाचार भी किए गए हैं ताकि सर्वे में अधिक से अधिक अंक हासिल किए जा […]