
कटनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni District) में एक बार फिर तेंदुए का शव (Leopard Carcass) मिला है। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे वन विभाग (Forest Department) में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्वाल बाबा के जंगलों में देर शाम स्थानीय लोगों ने तेंदुए का शव देखा था, जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल बीट गार्ड सहित वन विभाग के आलाधिकारियों तक पहुंचाई। जिसके बाद कटनी वन विभाग की टीम मौके पर जा पहुंची। टीम ने पूरे इलाके को सील करते हुए तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा है।
वन परिक्षेत्र में मिले तेंदुए के शव को वन विभाग शुरुआती जांच में शिकार की घटना मान रहा है। ऐसे में डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर घटनास्थल के करीब 1 किमी परिधि क्षेत्र में में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। मामले की गंभीरता देखते हुए वन विकास निगम के स्टॉफ भी जांच टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुआ नर है, उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। बता दें कि ढीमरखेड़ा के जंगलों में भी तेंदुए का शव मिला था। ऐसे में एक फिर शव मिलने के बाद वन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved