इंदौर न्यूज़ (Indore News)

जीवन ही पाठशाला है, जो सीख जाए वो शिक्षक

जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन की 14वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

इंदौर। फेडरेशन अध्यात्म व परमार्थ की ओर जोडऩे वाला संगठन है। जहां सामूहिकता हो, वहां संघर्ष की स्थिति समाप्त हो जाती है। जीवन ही पाठशाला है… हर मोड़ पर शिक्षक मिलते हैं… जो सीख जाए वो सफल हो जाता है… चिंता आए तो चिंतन करें तनाव दूर हो जाएगा।

उक्त विचार गुजरात के शंखेश्वर पाश्र्वनाथ तीर्थ पर आयोजित जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन (Jain Shwetambar Social Groups Federation) की 14वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करते हुए अग्निबाण के प्रबंध संपादक राजेश चेलावत (Rajesh Chelawat, Dissertation Editor of Agniban) ने व्यक्त किए। कॉन्फ्रेंस में तीन हजार से अधिक जैन समाज (Jain society) के समाजजन मौजूद थे। शिक्षाविद स्वप्निल कोठरी ने कहा कि विवेकवान व्यक्ति बनने के लिए पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं, संस्कारवान, सहनशील और विनयवान होना जरूरी है। कॉन्फ्रेंस में 3 हजार से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। उद्योगपति सुनील सिंघी, प्रकाश बोहरा, ललित जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ललवानी भी उपस्थित थे। स्वागत अशोक जैन, संतोष जैन मामा, शैलेष जैन, विमल नाहर, मनीष सुराणा, नरेंद्र जैन, नरेन्द्र भटेवरा, मनोहर लोढ़ा, शारदा बोथरा ने किया। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष विजय ललवानी ने कहा कि आपके सहयोग सेे कॉन्फ्रेंस को यह सफलता मिली है। इस अवसर पर पत्रिका गणधर क ा विमोचन किया गया। पत्रिका के संपादक प्रदीप ललवानी ने अतिथियों से इस पत्रिका का विधिवत विमोचन कराया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता ने फेडरेशन के 28 वर्षों के कार्यकाल में योगदान देने वाले सभी सदस्यों का स्मरण किया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर पोरवाल, राजेश जैन, मनोहर लोढ़ा, शिखरचंद बाफना, दिलीप भण्डारी, शैलेष जैन, अशोक जैन, राजेश जैन तातेड़, नरेंद्र भटेवरा, संजय छाजेड़, अनिल नाहर, हंसराज जैन, चेतना छोरियां, संजय जैन, संजय मोगरा, संजय बाफना प्रवीण खटोड़, जयवंत कोठारी, मनोज जैन सहित सभी पदाधिकारी, ग्रुप अध्यक्ष कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे। संचालन दिलीप भण्डारी ने किया। आभार शारदा बोथरा ने माना।


विजय मेहता समाज संगठन रत्न से विभूषित
जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता को उनके द्वारा फेडरेशन व समाज में लगातार समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों को लेकर उन्हें समाज संगठन रत्न से विभूषित किया गया। कॉन्फ्रेंस में अतिथियों ने अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व साथ ही दुपट्टा और साफा पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत मेहता ने कहा कि अभी जीवन में बहुत कुछ करना है। जो सम्मान दिया है, उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है।

सामूहिक वरघोड़ा रहा आकर्षण का केंद्र
फेडरेशन से जुड़े ग्रुपों द्वारा निकाला गया वरघोड़ा आकर्षक का केंद्र रहा। सदस्यगण देश की महत्वपूर्ण हस्तियों के मुखौटा पहनकर शामिल हुए, वहीं साधु-साध्वी भगवान की वेशभूषा में शामिल हुए। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्रुपों को अशोक सुधा जैन राजगढ़वाला परिवार ने पुरस्कृत किया।

मानव सेवा करने वाले सम्मानित
कॉंन्फ्रेंस के तहत वर्षभर मानव सेवा, सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक प्रदर्शन करने वाले विभिन्न ग्रुपों को विशेष अवार्ड और चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया व सभी ग्रुपों के अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। व्यक्तिगत अवार्डों का वितरण भी किया गया।

तीन दिनी कान्फ्रेंस में विभिन्न सत्रों में मंथन
तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में आपसी सहमति, सहयोग और सामाजिक गतिविधियों के साथ भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया गया। महाआरती, भक्तामर पाठ, मोटिवेशन शिविर के साथ, प्रसिद्ध गायक विक्की डी पारीख की भजन संध्या भी आयोजित की गई।

सभी सदस्यों ने कांफ्रेंस की व्यवस्थाओं को सराहा, गिफ्ट में मिले मिनी कूलर
बहु प्रतिक्षित जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप फेडरेशन की इस कांफ्रेंस में देशभर के सदस्यों ने आयोजन स्थल पर की गई। सभी व्यवस्थाओं को सराहा। सभी सदस्यों के लिए मंदिरों में दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं भी की गई थी। समापन के अवसर पर सभी सदस्यों को गिफ्ट स्वरूप मिनी कूलर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय-कल्पना लालवानी की ओर से भेंट किए गए। सभी सदस्यों ने तीन दिन तक अपने व्यापार व्यवसाय और सामाजिक गतिविधियों पर भी आपसी चर्चा की।

Share:

Next Post

इंदौर सहित प्रदेशभर में 7 या 9 अक्टूबर को लग सकती है आचार संहिता

Wed Oct 4 , 2023
चुनावी खर्च की दरें भी तय इंदौर। आचार संहिता (Code of conduct) का इंतजार सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को सबसे अधिक है, ताकि राजनीतिक दबाव-प्रभाव से फिलहाल मुक्ति मिल सके, क्योंकि धड़ाधड़ घोषणाएं हो रह है और सभी विभागों के खजाने खाली हो गए। आज मतदाता सूची (Voter List) का अंतिम प्रकाशन है और 6 अक्टूबर को […]