भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हल्की ठंड की शुरुआत, रात का पारा गिरा

भोपाल। शहर में हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। रात का तापमान फिर 16 डिग्री से नीचे पहुंच गया। हर घंटे पारा 1 डिग्री लुढ़का। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में भी रात का तापमान 16 डिग्री से कम रहने का अनुमान है। रात का तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। रात को 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि रात के वक्त हवा का रुख उत्तर- उत्तर पश्चिमी रहा। वहां से ठंडी हवा आने के कारण तापमान में गिरावट हुई। दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। बुधवार को यह 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

सुबह ठिठुरन बढ़ी, दिन में भी राहत
मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह और रात में गुलाबी सर्दी का अहसास लोगों को सताने लगा है। मोर्निंग वॉक पर निकले लोग अब गर्म कपड़े व शॉल में लिपटे नजर आते हैं। तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। अक्टूबर के 27 दिनों में बुधवार को सबसे कम तापमान रिकार्ड हुआ है। बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हलचल बंद होने से हवा का रुख बदलने लगा है। इससे दक्षिणी हवा बंद हो गई है। दक्षिणी हवा बंद होने से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ जाते थे, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने के आसार बढ़ गए हैं। अगले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाला है। इससे मौसम में बदलाव के आसार हैं। इससे हवा का रुख उत्तर दिशा की ओर हो जाएगा। इससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और रात में कड़ाके की ठंड दस्तक देगी। नवंबर के पहले हफ्ते में रात को लोगों को कंपाने वाली ठंड का अहसास हो सकता है। गुरूवार को हल्की धुंध भी छाई रही, जिससे तेज धूप नहीं निकल सकी।

Share:

Next Post

नि:शुल्क मेडिकल सेवा देने पर डॉ. राकेश का सम्मान

Thu Oct 29 , 2020
संत नगर। उप नगर की सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश गुलानी का थैलेसेमिया रोग से पीडि़त बच्चों की नि:शुल्क मेडिकल सेवा, उनके लिए रक्तदान शिविर लगाना व बहरापन, हकलाने, तोतलाते है या जो बच्चे नहीं बोल पाते है उनके लिए शिविर लगाना व नि:शुल्क सेवा करना, ऐसे नेक कार्यो […]