भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

एलएलबी की छात्रा को नौकरी दिलाने के नाम पर बनाया हवस का शिकार

भोपाल। एलएलबी की छात्रा को एक युवक ने नौकरी दिलाने का लालच दिया तथा उसके साथ दोस्ती कर ली। दोस्ती जब प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई तो दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। शादी का झांसा देकर वह तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों उसने जब शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती मूलत: गंजबासौदा की रहने वाली है। वह एलएलबी की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई थी। यहां पर वह ऐशबाग इलाके की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। तीन वाल पहले उसकी पहचान योगेश मिश्रा नाम के युवक से हुई थी। योगेश एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। दोनों के बीच की पहचान जब दोस्ती में तब्दील हो गई तो युवक ने कहा वह युवती की नौकरी लगवा देगा। उनके बीच की दोस्ती प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई योगश ने उसे शादी का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ समय बाद ही वह युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगा। तीन साल तक वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों उसने शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने योगेश के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


पति के दोस्त ने महिला को प्रेम जाल में फांसा, रेप किया
बांणगंगा में रहने वाली महिला के घर पति के दोस्त का आना जाना था। यहीं दोनों की दोस्ती हुई और प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ जिस्मानी संबंध बनाना शुरु कर दिए। अब आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया है, तब महिला ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। बागसेवनिया थाने की एसआई कंचन सिंह राजपूत ने बताया कि बांणगंगा निवासी 32 वर्षीय महिला गृहणी है। उसका पति प्रायवेट काम करता है। पति की दोस्ती पास में रहने वाले इरफान खान से थी। इरफान का पति के घर आना जाना था। यहीं उसकी महिला से दोस्ती हो गई। 2020 से 2022 के बीच दोनों में दोस्ती के नाते फोन पर बातचीत और हंसी मजाक होता रहता था। 1 फरवरी 2022 को आरोपी ने महिला को घुमाने का झांसा दिया और मिलने बुलाया। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक से महिला को विनायक होटल साकेत नगर लेकर पहुंचा। यहां उसने एक कमरे में महिला के साथ ज्यादती की। उसे भरोसा दिया कि जल्द उससे शादी कर लेगा। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से कहा कि अपने पति से तलाक ले ले। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे। आरोपी के बहकावे में आने के बाद पीडि़ता पति से अलग रहने लगी। अब आरोपी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया है। तब पीडि़ता ने कल थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने वाले पांचवें अफसर बने बैंस

Fri May 19 , 2023
भोपाल। राज्य के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तीन साल 2 महीने से प्रशासनिक मुखिया हैं। 6 महीने का दूसरा कार्यकाल बढऩे के बाद वे अब इसी साल नवंबर में सेवानिवृत्ति होंगे। ऐसे में वे राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने वाले वे पांचवे अफसर बन गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज […]