आचंलिक

सामािजक समरसता की मिशाल है भगवान श्रीराम का चरित्र

गंजबासौदा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा इन दिनों श्री राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन संम्पन्न किया जा रहा है। जो विगत 22 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल श्री हनुमान जयंती तक चलेगा। श्री राम जन्मोत्सव के आयोजन प्रतिदिन अलग अलग स्थानों पर विहिप के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ के द्वारा संम्पन्न किये जा रहे हैं। मंगलवार को राजेन्द्र नगर में भगवान जटा शंकर महादेव मंदिर में भगवान श्री राम चन्द्र की पूजन आरती के साथ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भजन, रामष्टक पाठ व श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महाकौशल प्रान्त समरसता टोली एवं अध्यक्ष दुर्गावती जिला जबलपुर एम एल केवट के द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश मे ओर हमारे सनातन धर्म मे नारी शक्ति का प्रतीक माना जाता है।देश और धर्म रक्षा के लिए देवी के समान अस्त्रों एवं शस्त्रों को उठाने में पीछे नही हटना चाहिए। प्रान्त समरसता संयोजक सुनील यादव ने वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराते हुये माताओं को बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही, बेटियों को आत्मरक्षा के साथ निडर रहकर हर परिस्थितियों का सामना करने की बात कही।



जिला उपाध्यक्ष रंजीता सिंह ने श्री राम के आदर्शों पर चलने कहा। प्रभु श्री राम ने कभी भेदभाव नहीं किया, वो ग्रामवासी, वनवासियों सहित सम्पूर्ण प्राणी जगत का ध्यान रखा। भगवान राम ने एक ओर जहां प्रेम के वश माता सबरी के झूठे बेर खाकर प्रेम और वात्सल्य का तो भीलों के राजा निषादराज से मित्र का धर्म निभाया। भगवान राम ने अनेकों ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किये है। प्रभु श्री राम ने कभी भेद नहीं किया। आज हम सब जातियों में बंटकर कमजोर होते चले जा रहे है। इस धारणा को बदलकर मजबूत राष्ट्र बनाने में सभी को अपना योगदान देना होगा। इस अवसर पर दिलीप देसाई जिला समरसता प्रमुख, विपिन देव जिला गौ संवर्धन प्रमुख, राम कृष्ण राजपूत प्रखंड नगर अध्यक्ष, एड निशांत देव, सपना देव, संध्या सक्सेना साधना देव, मानसी शर्मा, मिली शर्मा, शारदा दुबे, प्रभा राजपूत, किरण राजपूत, ममता मीना, खुश्बू सेन, सहित अनेक मातृशक्ति उपस्थित थी।

Share:

Next Post

करंट लगने से हुई मौत का जिम्मेदार कौन विद्युत मंडल आफिस का किया घेराव

Fri Mar 31 , 2023
करंट लगने से दंपति की हुई दर्दनाक मौत विदिशा। जतरा पुरा विदिशा में निवास करने वाले दांपत्य का करंट लगने से हुई मृत्यु जिसको लेकर कल लोगों के जन समूह में विद्युत विभाग का घेराव कर लगाए नारे और मासूमों के लिए न्याय की लगाई गुहार। जतरापुरा निवासी बबलू एवं राधा कुशवाहा दोनों पति पत्नी […]