उत्तर प्रदेश क्राइम देश

लव मैरिज करने वाली युवती ने पेड़ से लटक कर दी जान, जानें क्या है मामला

मेरठ। मेरठ के थाना फतेहपुर के गांव मांडुवाला में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगरा के जैतपुर की रहने वाली पूजा की शादी मांडुवाला के अवनीश के साथ 2017 मे हुई थी।

दोनों ने प्रेम विवाह किया था। गुरुवार की रात को मांडूवाला के जंगल मे पेड़ से लटक कर पूजा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पूजा और अवनीश के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था। आत्महत्या की सूचना पाकर थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Share:

Next Post

Priyanka Chopra ने लाइव सेशन के दौरान Nick Jonas को KISS किया, वीडियो वायरल

Sat Mar 13 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वायरल वीडियो में निक जोनस (Nick Jonas) एक लाइव सेशन में होते हैं, तभी प्रियंका चोपड़ा आती हैं और हैलो करने के बाद निक को किस करके चलती जाती हैं। फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर […]