जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

किस्‍मत चमका देगा कच्‍चे सूत का यह खास उपाय, भगवान गणेश की जमकर बरसेगी मेहरबानी

नई दिल्‍ली। अपने जीवन को सफल और घर में सुख-शांति(peace and harmony) बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति मेहनत करता है। फिर चाहे वो बिजनेस हो या नौकरी, छोटा काम हो या बड़ा। लेकिन जब बिजनेस में दिक्कतें आती हैं और आर्थिक तंगी होने लगती है तो व्यक्ति को कई पेरशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में धैर्य और समझदारी के साथ-साथ कुछ उपाय भी करना चाहिए जिसे बिजनेस में मुनाफा होने के साथ-साथ दूसरी भी समस्याएं दूर हो।

इनमें से ही एक उपाय है कच्चे सूत का। सनातन धर्म (eternal religion) में कच्चे सूत को बहुत ही पवित्र माना गया है। अगर आप कच्चे सूत (raw yarn) का कुछ उपाय करेंगे तो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं।

बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए
अगर आपका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और लाख कोशिश करने के बाद भी लाभ नहीं हो रहा है तो ऐसे में कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर बिजनेस की जगह पर रख दें। ऐसा करने से व्यापार मे लाभ मिलेगा।



बिगड़े काम बनाने के लिए
बुधवार के दिन गणपति (Ganapati) की पूजा करें उसके बाद एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ लगा लें फिर गणपति के चरणों में रख दें। इसके साथ ही अपने काम और मनोकामना (desire) को दोहरा दें। उसके बाद अगले दिन इस कच्चे सूत को अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं साथ ही गणपति की कृपा से भक्त को उन्नति मिलती है।

साढ़ेसाती से छुटकारा पाने के लिए
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर शनि देव के एकाक्षरी मंत्र को जप करते हुए 7 बार कच्चा सूत लपेट दें। इस दौरान एकाक्षरी मंत्र – ‘ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जप करते रहें।’ इससे साढ़ेसाती की परेशानियां दूर होती हैं।

डिस्क्लेमर – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ समान्‍य सूचना के लिए हैं, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Share:

Next Post

राबड़ी देवी को आया गुस्‍सा, CBI टीम का विरोध कर रहे RJD कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

Sat May 21 , 2022
पटना । पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर शुक्रवार को तकरीबन 14 घंटे तक चली CBI रेड के बाद जब सीबीआई के अधिकारी बंगले से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें आरजेडी कार्यकर्ताओं (RJD workers) के विरोध का सामना करना पड़ा. सीबीआई अधिकारियों को उनके […]