img-fluid

पोषक तत्‍वों का खजाना है नाशपाती, मानसून में खाने के क्‍या है फायदे

June 10, 2026

नई दिल्ली। मानसून (monsoon) के मौसम में सेहतमंद (healthy रहने के लिए डाइट (diet) पर ध्यान देना काफी जरूरी है। इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन (infection) और बीमारियां (diseases) बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आपको इस मौसम में कुछ खास (special) फलों (fruits) को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो आपको बारिश में बीमारियों से दूर रखेंगे। इन्हीं खास फलों में शामिल है नाशपाती (Pear) । यह फल पोषक (nutrients) तत्वों (elements) का खजाना (Treasure) है। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, फोलेट, कॉपर, मैगनीज पर्याप्त होते हैं। यह आपको कई बीमारियों से बचाती हैं। तो आइए जानते हैं, नाशपाती खाने के क्या फायदे हैं।
सूजन को कम करे
कई बार पुरानी चोट या अन्य कारणों की वजह से सूजन की समस्या होती है। यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकती है। इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं। यह फ्लेवोनोइड्स का समृद्ध स्रोत है, जो शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-के भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर के सूजन को दूर करते हैं।


  • पाचन तंत्र को दुरूस्त रखे
    नाशपाती फाइबर से भरपूर होती है। जो मल त्याग को आसान बनाने में सहायक है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, नाशपाती में मौजूद घुलनशील फाइबर आंत की सेहत में सुधार करता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, वो अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए
    नाशपाती डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंथोसायनिन पर्याप्त होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसे खाने से रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है।

    वजन कम करे
    नाशपाती में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जो वजन घटाने में सहायक है।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
    नाशपाती कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोसायनिडिन होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। नाशपाती खाने से दिल से जुड़ी समस्या कम होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का भी काम करती है। इस फल के छिलके में क्वेरसेटिन उच्च मात्रा में पाया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Share:

  • हाई बीपी मैनेज करने पिएं ये तीन तरह के ड्रिंक, हो जाएंगा कंट्रोल

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्‍ली। हाई ब्लड प्रेशर, (High blood pressure) जिसे उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन (high blood pressure or hypertension) भी कहा जाता है, एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें व्यक्ति धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। जब धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ता है, तो इससे शरीर को रक्त का प्रवाह बनाये रखने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved