img-fluid

Lucknow: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसरों के तबादले…. लखनऊ के नए DM कौन?

January 17, 2025

नई दिल्‍ली । उत्तर प्रदेश सरकार(Uttar Pradesh Government) ने हाल ही में राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल(Major administrative reshuffle) किया है। राज्य के कई आईएएस अधिकारियों (IAS officers)के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों और विभागों में नए अफसरों की तैनाती की गई है। आइए जानते हैं इस बदलाव के बारे में विस्तार से:

1. विशाख जी. को लखनऊ का नया जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वे अलीगढ़ के डीएम थे।

2. सेल्वा कुमारी जे. को सचिव, नियोजन और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद पर नियुक्त किया गया है।

3. नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है।


4. रितु महेश्वरी को सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

5. सूर्यपाल गंगवार, जो पहले लखनऊ के डीएम थे, अब उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव का पद सौंपा गया है।

6. ऋषिकेश भास्कर को मंडलायुक्त मेरठ बनाया गया है।

7. शैलेंद्र कुमार को मंडलायुक्त आगरा का पद सौंपा गया है।

8. चंद्र प्रकाश सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

9. श्रुति को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

10.चैत्रा वी. को महानिदेशक, युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, और भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं:

– संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाया गया है।
– अर्चना वर्मा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना नियुक्त किया गया है।
– संजीव रंजन को अलीगढ़ का डीएम और शिव सहाय अवस्थी को प्रतापगढ़ का डीएम बनाया गया है।

साथ ही, कुछ अन्य अधिकारियों के नाम भी घोषित किए गए हैं:

– जितेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है।
– अंकित कुमार अग्रवाल को निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण का पद सौंपा गया है।
– जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर बनाया गया है।
– राकेश कुमार सिंह को सचिव मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।
– अस्मिता लाल को जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है।
– नगेंद्र प्रताप को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
– जे. रीभा को जिलाधिकारी बांदा बनाया गया है।
– इंद्र विक्रम सिंह को सचिव कृषि, कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग नियुक्त किया गया है।

वहीं इन सब के अलावा अंत में, दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद, विजय कुमार सिंह को जिलाधिकारी मेरठ, आशुतोष कुमार द्विवेदी को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, सत्येंद्र कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, शशांक त्रिपाठी को जिलाधिकारी बाराबंकी और कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव राजस्व विभाग नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, कुमार हर्ष को जिलाधिकारी सुल्तानपुर और इशान प्रताप सिंह को सचिव मुख्यमंत्री के साथ-साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग का चार्ज सौंपा गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश के विकास और कार्यों की गति को और अधिक तेज करने के उद्देश्य से किया गया है।

Share:

फार्म हाउस से टैंकर चोरी करने वाले धराए, टैंकर को काटकर स्क्रैप बना दिया

Fri Jan 17 , 2025
इंदौर। फार्म हाउस से गैस का टैंकर चोरी करने वाले और फिर उसे काटकर स्क्रैप बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। हातोद पुलिस ने बताया कि बीते दिनों चंद्रशेखर उर्फ चंदू निवासी इमलीपुरा (बड़वानी) ने एक सेकंडहैंड टैंकर खरीदा था। उसने टैंकर टिल्लू यादव निवासी सगवाल हातोद के फार्म हाउस पर […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
सोमवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved