टेक्‍नोलॉजी

लग्जरी कार कंपनी BMW ने भारत में लांच की अपनी X3

मुंबई। जर्मन लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू BMW ने भारत में आखिरकार अपनी प्रीमियम एसयूवी BMW X3 का फेसलिफ्ट वर्जन बीएमडब्ल्यू एक्स3 फेसलिफ्ट (BMW X3 Facelift) लॉन्च कर दिया है, बताया जा रहा है कि यह कार बेहतर लुक के साथ ही काफी सारे नए फीचर्स से लैस है जो ग्राहाकों को काफी अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
BMW ने अपनी X3 का नया वर्जन X3 की एक्स-शोरूम कीमत 59.9 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी के अनुसार BMW ने गुरुवार को भारत में अपनी नए X3 के दो स्थानीय रूप से उत्पादित पेट्रोल ट्रिम्स को लॉन्च किया।



वहीं कंपनी ने एक बयान में कहा कि X3 का सफल स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) अब अपने व्यापक रिफ्रेश लुक, नए उपकरण सुविधाओं के साथ प्रीमियम इंटीरियर और अपडेटेड इंफोटेनमेंट के साथ स्पोर्टियर और अधिक आधुनिक है।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया (BMW Group India) के अध्यक्ष विक्रम पावाह का कहना है कि नई विकसत थर्ड जेनेरेशन की BMW X3 अपने मिड साइज SAV सेगमेंट मॉडल की शानदार सफलता को जारी रखेगी।
BMW X3 xDrive30i का दो लीटर चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन 252 hp का आउटपुट और अधिकतम 350 Nm का Torque पैदा करता है। यह कार 0 किमी से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 6.6 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 235 किमी/घंटा है।
अगर इंजन की बात करें तो 2022 BMW X3 Facelift के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें रेगुलर मॉडल की तरह ही 2.0 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 5,200 rpm पर 244 बीएचपी तक की पावर और 4,800 rpm पर 350 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। बीएमडब्ल्यू की यह धांसू एसयूवी 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। बीएमडब्ल्यू एक्स3 फेसलिफ्ट की बिक्री शुरू हो चुकी है।

Share:

Next Post

यूपी चुनाव में मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

Thu Jan 20 , 2022
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी (Mainpuri) जिले के करहल (Karhal) से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) लड़ेंगे (To Contest) । पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। करहल समाजवादी पार्टी का गढ़ है और मुलायम सिंह यादव लोकसभा में […]