भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मध्यप्रदेश आईपीएस का नया साल… कहीं खुशी… कहीं गम

  • 3 आईपीएस पर शिकंजा 17 की हुई पदोन्नति

भोपाल। मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के लिए नया साल कहीं खुशी.. कहीं गम लेकर आया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ 3 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई है। यह तीनों अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के हैं। प्रदेश के 17 आईपीएस अधिकारियों के लिए नया साल पदोन्नति की खुशी लेकर आया है। कमलनाथ सरकार में उनके नजदीकियों पर पड़े आयकर छापे में यह बात सामने आई थी कि प्रदेश के तीन आईपीएस धिकारियों ने कांग्रेस के चुनावी फंड में मदद की थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की अप्रेजल रिपोर्ट के आधार पर मध्यप्रदेश सरकार ने आखिर यह मामला जांच के लिए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दिया है। जांच के दायरे में आईपीएस सुशोभन बेनर्जी, संजय माने और बी मधु कुमार आ गए हैं। ईओडब्ल्यू आज से इनकी जांच करेगी।

जो जहां है… वहीं किया पदस्थ

  • को-आपरेटिव फ्रॉड एवं लोक सेवा गारंटी विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेन्द्र कुमार मिश्रा को विशेष पुलिस महानिदेशक।
  • भोपाल रेल पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरविन्द कुमार को विशेष पुलिस महानिदेशक।
  • विजिलेंस विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ए. साई. मनोहर को विजिलेंस विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक।
  • जबलपुर रेंज विसबल के पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक।
  • इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक।
  • बालाघाट के जोन के पुलिस महानिरीक्षक के.पी. वेंकटेश्वर राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक।
  • पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय श्री योगेश चौधरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय।
  • ओएसडी गृह विभाग मंत्रालय मोहम्मद शाहिद अबसार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओएसडी गृह विभाग मंत्रालय।

डीआईजी से आईजी प्रमोट

  • इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा
  • छिंदवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल माहेश्वरी
  • भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार गोयल
  • भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक एम.एस. सिकरवार
  • भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक एके पाण्डे

एआईजी से डीआईजी

  • सहायक पुलिस महानिरीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए आईपीएस
  • ग्वालियर जोन के सहायक पुलिस महानिरीक्षक सचिन कुमार अतुलकर को उप पुलिस महानिरीक्षक।
  • भोपाल मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ को उप पुलिस महा निरीक्षक।
  • उज्जैन पीटीएस की पुलिस अधीक्षक कृष्णावेनी दसावातु को उप पुलिस महानिरीक्षक।
  • भिण्ड के 17वीं वाहिनी विलबल के सेनानी जगत सिंह राजपूत को उप पुलिस महानिरीक्षक।
Share:

Next Post

कांग्रेस में कमलनाथ के खिलाफ बनने लगा माहौल!

Fri Jan 1 , 2021
अपने ही नेता के खिलाफ चल रहे हैं बैठकों के दौर भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की हार के बाद कांग्रे्रस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था, लेकिन विधानसभा का शीतकालीन सत्र जिस तरह टाला गया उससे कांग्रेस के अंदर ही अपने नेता कमलनाथ के खिलाफ माहौल बनने लगा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस […]