भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र मौसम: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, 26 नवंबर के बाद शुरू होगी शीतलहर 

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। ठंडी हवा चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर के बाद प्रदेश में शीतलहर शुरू हो जाएगी। वहीं सोमवार को ग्वालियर में सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। जहां तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक संभाग में भी दो-तीन दिन तक कोहरा नहीं पड़ेगा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई है लेकिन रविवार को हवाओं की दिशा फिर से दक्षिण-पूर्वी हो गई है। जिसका सबसे ज्यादा असर राजधानी भोपाल पर पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने नवंबर के आखिरी तक में जबलपुर, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर संभाग में तापमान बढऩे की संभावना है। जिसके बाद नवंबर महीने के आखिरी में हल्की ठंड की बजाए शीतलहर शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 26 नवंबर से पहले दो-तीन दिन तक थोड़ी गर्मी रहेगी। वही 26 से 27 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आने से ठंड की दस्तक बढ़ेगी। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिमी अरब सागर में चक्रवात तूफान के सोमालिया तट से टकराने की भी संभावना है। जिसका असर प्रदेश की ठंड में महसूस किया जा सकता है।
इसके अलावा ग्वालियर संभाग में भी ठंड का असर अब दिखने लगा है। यहां लगातार तापमान में कमी आ रही है। रात से ज्यादा दिन के तापमान में फर्क महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक वाले संभाग में भी दो-तीन दिन तक कोहरा नहीं पड़ेगा। हालांकि रात के वक्त न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी। हिस

 

Share:

Next Post

कोरोना पर 8 राज्यों के सीएम संग पीएम की बैठक, जानिए इन राज्यों के हालात

Tue Nov 24 , 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर आज 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठ कर रहे हैं। दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की ये वर्चुअल मीटिंग शुरू हो गई है। बैठक का मकसद इन राज्यों में दोबारा तेजी से बढ़ रहे […]