जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा आज, भगवान विष्‍णु की पूजा में करें ये काम, पूरी होगी हर मनोकामना

नई दिल्ली (New Delhi) । इस बार माघी पूर्णिमा (Magh Purnima ) 5 फरवरी यानि आज है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इस वर्ष माघ पूर्णिमा चार फरवरी, शनिवार की रात 9:29 बजे से शुरू होगी और अगले दिन पांच फरवरी रविवार की रात 11:58 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान, दान-पुण्य, पूजन किया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस बार सर्वाथसिद्ध योग (ultimate yoga) , रवि पुष्य, आयुष्मान, सौभाग्य योग के साथ पुष्य व अश्लेषा नक्षत्र भी मौजूद है।

पूर्णिमा के दिन 4 शुभ योग
आयुष्मान योग – 4 फरवरी को दोपहर 1.53 से अगले दिन 5 फरवरी को दोपहर 2.42 बजे तक
रवि पुष्य योग – माघ पूर्णिमा पर रविवार को सुबह 7.10 से दोपहर 12.13 बजे तक पुष्य नक्षत्र होने से शुभ कार्यों के लिए यह उत्तम समय है.
सौभाग्य योग – 5 फरवरी को दोपहर 2.42 से 5 फरवरी तक दोपहर 3.26 बजे तक होने से पूजा, दान के लिए श्रेष्ठ समय है.
सर्वार्थसिद्धि योग – 5 फरवरी को सुबह 7.10 से दोपहर 12.13 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा.

मुहूर्त-
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – फरवरी 04, 2023 को 09:44 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – फरवरी 06, 2023 को 12:13 ए एम बजे


पूजा -विधि-
इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान भी कर सकते हैं। नहाते समय सभी पावन नदियों का ध्यान कर लें। नहाने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना भी करें।

भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को भोग लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को भी शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें। चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा अवश्य करें। चंद्रमा को अर्घ्य देने से दोषों से मुक्ति मिलती है। अगर आपके घर के आसपास गाय है तो गाय को भोजन जरूर कराएं। गाय को भोजन कराने से कई तरह के दोषों से मुक्ति (absolution) मिल जाती है।

स्नान- दान का समय- 5 फरवरी को पूरे दिन स्नान- दान किया जा सकता है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य से पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

Next Post

विनोद कांबली ने नशे में पत्नी से की मारपीट, FIR दर्ज

Sun Feb 5 , 2023
मुंबई (Mumbai)। पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली (Vinod Kambli) एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार उनकी पत्नी एंड्रिया (Andrea) ने बांद्रा के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट (Beating) करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर शराब के […]