भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अयोध्या से राम कथा की तैयारियों के लिए रीवा आया था दुष्कर्म का आरोपी महंत

  • मुख्यमंत्री के आक्रोश के बाद रसूखदारों ने बनाई दुष्कर्म के आरोपी से दूरी
  • प्रशासन ने ढहाया मकान, पुलिस ने निकाला जुलूस
  • रीवा के समदडिय़ा मॉल के हॉल में होना थी कथा

भोपाल। रीवा के सरकारी रेस्ट हाउस में किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला महंत सीताराम त्रिपाठी अयोध्या से राम कथा की तैयारियों के लिए आया था। 31 मार्च से रीवा के समदडिय़ा मॉल के हॉल में कथा शुरू होने वाली थी। कथा का आयोजन शहर के कई रसूखदारों के द्वारा कराया जा रहा था। दुष्कर्म के मामला दर्ज होने के बाद रसूखदारों ने महंत को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री ने दुष्कर्म के आरोपियों पर बुलडोजन चलाने का फरमान जारी किया। रीवा प्रशासन ने आरेापियों के अवैध ठिकानों को नेस्तानाबुत कर दिया। इसके साथ ही महंत रसूखदारों ने भी महंत से दूरी बना ली है। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा सर्किट हाउस में गैंगस्टरों के जरिए नाबालिक को लाने और महंत द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने और रसूखदारों के दबाव में कार्रवाई नहीं होने से बेहद खफा थे। जब मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से बुलडोजर चलाने का ऐलान कर दिया। इसके तत्काल बाद रीवा प्रशासन हरकत में आया और बुलडोजर चलवा दिया। इसके साथ ही लड़की को महंत के पास लाने वाले गैंगस्टर विनोद पांडेय के ठिकाने को भी ढहा दिया। सूत्रों ने बताया कि महंत द्वारा दुष्कर्म का मामला उजागर होने के बाद कुछ राजनीतिक रसूखदार महंत को बचाने के लिए आगे आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद सब पीछे हट गए हैं। पुलिस ने महंत को न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि जुलुस के रूप में थाने से कोर्ट तक ले गए थे। कोर्ट परिसर में दुष्कर्म के आरोपी महंत को फांसी की सजा देने के नारे लगे थे।


रीवा मेंं झांकी जमा रहा था दुष्कर्म का आरोपी महंत
दरअसल, दुष्कर्म के आरोपी महंत सीताराम त्रिपाठी पिछले कुछ दिनों से रीवा में डेरा डाले हुए था। वह उसके गुरु श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य रामविलास वेदांती के कहने पर 31 मार्च से शुरू होने वाली कथा की तैयारियों के लिए रीवा आया था। उसने रीवा आते ही शहर की सभी राजनीतिक, प्रशासक एवं अन्य प्रमुख लोगों को बुला-बुलाकर और उनके कार्यालय पहुंचकर महाराज (रामविलास महाराज)का आशीर्वाद बताकर श्रीफल और साफा ओढ़ाया। इस दौरान उसनके सभी के साथ फोटो ख्ंिाचवाए। चूंकि रीवा के समदडिय़ा हॉल में कथा का बड़ा आयोजन होने जा रहा था, इसलिए शहर के बड़े लोग भी मदद के लिए आगे आए। जब महंत की यह कततूत उजागर हुई तो सब पीछे हठ गए हैं। बताया गया कि उसके साथ उसकी महिला प्रेमी भी थी। दुष्कर्म की वारदात से पहले उसका अपनी प्रेमिका से विवाद भी हुआ था। इस घटना की चर्चा सर्किट हाउस से बाहर तक भी सुनाई दी गई थी।

महंत और हिस्ट्रीशीटर दोनों पर केस
रीवा में महंत सीताराम दास पर 16 साल की नाबालिग से रेप का आरोप है। ये वारदात शहर के सबसे पॉश इलाके राजनिवास (सर्किट हाउस) में हुई। 28 मार्च की शाम आरोपी एनेक्सी भवन रूम नंबर-4 में ठहरा हुआ था। इस दौरान महंत की जान-पहचान का हिस्ट्रीशीटर लड़की को वहां लेकर गया था। किशोरी को यह कहा गया था कि महंत उसके बिगड़े काम बना देगा। सीताराम दास, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य राम विलास वेदांती का शिष्य और उनके बड़े भाई का नाती है।

Share:

Next Post

6 अप्रैल को पूरे प्रदेश में भाजपा करेगी पैदल मार्च, PM Modi करेंगे संबोधित

Fri Apr 1 , 2022
भाजपा का स्थापना दिवस, मध्यप्रदेश में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक होंगे कई आयोजन…। भोपाल। भाजपा बड़े पैमाने पर स्थापना दिवस मनाने जा रही है। 6 अप्रैल को पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो 14 अप्रैल तक चलेंगे। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे, वहीं रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, पोषण और […]