
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना के 127 नए मरीज (127 new patients of corona) मिले हैं और कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। सूबे में वर्तमान में कोरोना के 646 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई के 349 मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज एक नया कोरोना संक्रमित मिला है।
रविवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 107 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 7 करोड़ 98 लाख 66 हजार 301 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 78 लाख 75 हजार 845 मामलों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इनमें से 77 लाख 27 हजार 372 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक एक लाख 47 हजार 827 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.11 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.87 फीसदी है। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved