देश

Maharashtra : जल संपदा मंत्री जयंत पाटिल Corona positive

मुंबई । महाराष्ट्र के जल संपदा मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल गुरुवार को कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। पाटिल का इलाज उनके शासकीय निवास पर हो रहा है।


जयंत पाटिल ने गुरुवार को ट्विट कर अपने संपर्क में आए कार्यकर्ताओं को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। उन्होंने ट्विट पर कहा है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जयंत पाटिल की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। गुरुवार को पाटिल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे व गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल भी इसी सप्ताह कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन दोनों मंत्रियों का भी इलाज जारी है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है इसलिए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सभी नागरिकों से कोरोना नियमावली का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

Share:

Next Post

महिला के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर भी बच गई जान, देखें VIDEO

Thu Feb 18 , 2021
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में चलती ट्रेन के नीचे आने पर भी एक महिला की जान बच गई। महिला ने चलती ट्रेन के नीचे फंस गई लेकिन उसने सूझबूझ से रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर लेटकर अपनी जान बचाई। ट्रेन पहले स्टैंडबाय पर थी और सिग्नल (Signal) का इंतजार कर रही थी। लेकिन जब […]