देश

Maharashtra के मंत्री राजेंद्र शिंगणे Corona संक्रमित

मुंबई । महाराष्ट्र के अन्न एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शिंगणे ने यह जानकारी खुद ट्विट कर दी है। शिंगणे ने बताया कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। इसलिए उनके संपर्क में आए लोग खुद कोरोना टेस्ट करवा लें। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वह बहुत जल्द आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगे।


महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख भी 2 फरवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रविवार को अनिल देशमुख को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे इस समय पृथकवास में हैं। इसी तरह राज्य के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटील की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट 9 फरवरी को पॉजिटिव आई थी और उनका इलाज जारी है।

Share:

Next Post

भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा बनीं UNCDF की एक्जीक्यूटिव सेक्रेट्री

Wed Feb 17 , 2021
यूनाइटेड नेशंस । यूएन कैपिटल डेवेलपमेंट फंड (यूएनसीडीएफ) ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को कोल एक्जीक्यूटिव सेक्रेट्री के पद पर नियुक्त किया है। प्रीति महिलाओं, युवाओं और लघु व्यापार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगी। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह कैपिटल मार्केट पर ज्यादा काम करेंगी। इससे पहले इस पद […]