भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

पशुपतिनाथ मंदिर में होगा महारूद्राभिषेक, सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व मंत्रीगण होंगे शामिल

भोपाल। महाशिवरात्रि पर्व (mahashivratri festival) के पावन अवसर पर पशुपतिनाथ नेपाली समाज (Pashupatinath Nepali Society) द्वारा गोविन्दपुरा स्थित पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Nepali Societ)  में महारूद्राभिषेक एवं विशाल कलश यात्रा के साथ भण्डारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण शामिल होंगे।



पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष विष्णुप्रसाद शर्मा एवं महामंत्री घनश्याम बेलबासे ने रविवार को बताया कि एक मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर भोपाल के ए-सेक्टर गोविंदपुरा पशुपतिनाथ मंदिर में 44वां महाशिवरात्रि महापर्व मनाया जायेगा। इस दिन प्रातः 9 बजे विशाल गंगाजली कलश यात्रा खेड़ापति हनुमान मंदिर भवानी धाम से प्रारंभ होगी, जो मुख्य मार्ग से होकर दोपहर 12 बजे गोविंदपुरा स्थित पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। जहां भगवान पशुपतिनाथ का रूद्राअभिषेक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दूसरे दिन 2 मार्च को पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदपुरा में विशाल भण्डारे का आयोजन होगा।

 

शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, नेपाली कार्यवाहक राजदूत रामप्रसाद सुबेदी, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य एवं विधायक कृष्णा गौर, अरूणेश्वरशरण सिंहदेव, आर.डी.त्रिपाठी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, महेश मालवीय, भेल नगर प्रशासन के महाप्रबंधक एसबी सिंह शामिल होंगे। अतिथियों में भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, जिला महामंत्री रविन्द्र यती, राजदूतावास सांस्कृतिक सलाहकार यदुनाथ पौडेल, एवरेस्ट चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवराज बराल, महिला आयोग की पूर्व सदस्य शशि सिंन्हो, सुषमा चौहान, गीता तोमर आदि उपस्थित रहेंगी।

 

Share:

Next Post

अगर आप भी पतले होने के लिए रोज पीते हैं ग्रीन टी तो हो जाएं सावधान, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun Feb 27 , 2022
नई दिल्ली। ग्रीन टी (green tea) स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक (extremely profitable) मानी जाती है। खासकर वजन घटाने में इसका सेवन करना बहुत कारगर साबित होता है। इसे एक हर्बल पेय (herbal drink) के रूप में देखा जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेवन के कई नुकसान भी हो सकते […]