टेक्‍नोलॉजी

जनवरी से महिंद्रा भी बढ़ने जा रही है अपनी इन कारों के दाम, चेक करे लिस्ट

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगले महीने से अपने सभी पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी ने उत्पादन लागत में वृद्धि के मद्देनजर यह फैसला किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को बताया कि एक जनवरी से उसके पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों के दाम बढ़ जाएंगे। कमोडिटी के दाम बढ़ने और अन्य इनपुट कॉस्‍ट में बढ़ोतरी की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

कंपनी ने कहा कि उसके विभिन्न मॉडलों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी सूचना वह बाद में देगी। महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो जैसे मॉडलों की बिक्री करती है। पिछले सप्ताह फोर्ड इंडिया ने एक जनवरी से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। उसने बताया था कि कीमतों में बढ़ोतरी 1 फीसदी से 3 फीसदी की रेंज में होगी। इस तरह दाम करीब 5,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक बढ़ जाएंगे। यह अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करेगा।

इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। दोनों ही कंपनियों ने मूल्‍यवृद्धि के पीछे बढ़ती इनपुट कॉस्‍ट का हवाला दिया था।

Share:

Next Post

'कुर्सी' के लिए सिंधिया समर्थकों को करना पड़ेगा और इंतजार

Wed Dec 16 , 2020
मुख्यमंत्री के संकेत से निगम-मंडलों में नियुक्ति की बाट जो रहे नेताओं को लगा झटका भोपाल। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बयान ने निगम-मंडलों में नियुक्ति की बाट जो रहे नेताओं को तगड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक से पहले अपने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा, […]