
लखनऊ। इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के शाहजहांपुर से सामने आ रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार जलालाबाद का नया नाम “परशुरामपुरी” कर दिया गया है। बता दें कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है, जिसे अब परशुरामपुरी कहा जाएगा। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी कि इस स्थान का नाम भगवान परशुराम के नाम पर होना चाहिए, जिसके बाद अब सरकार ने नाम बदलने का फैसला लिया है। ऐसे में अब शाहजहांपुर के जलालाबाद की नई पहचान परशुरामपुरी के रूप में होगी।
सरकार की तरफ से एस प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जलालाबाद का नाम बदलने की जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक, “जनपद शाहजहांपुर में स्थित नगर पालिका परिषद, जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा जलालाबाद भगवान परशुराम जी के जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। पौराणिक कथाओं एवं ग्रंथों में इसका प्रमुखता से उल्लेख पाया जाता है। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय निवासियों द्वारा जलालाबाद का नाम भगवान परशुराम के नाम पर परशुरामपुरी रखे जाने की प्रमुखता से मांग के दृष्टिगत 19.08.2025 द्वारा नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा/नगर जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर परशुरामपुरी किये जाने के प्रस्ताव पर अनापत्ति प्रदान की गयी है। उक्त के क्रम में जनपद शाहजहांपुर की नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा/नगर जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर परशुरामपुरी, किये जाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved