img-fluid

श्रीलंका में धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने भीड़ को कुचला

June 01, 2026

कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल कोलंबो के बाहरी इलाके में बौद्ध धर्म के प्रमुख वेसाक उत्सव के दौरान एक बेकाबू ट्रक ने लोगों की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, ट्रक का ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहा था और नशे की हालत में ही उसने उत्सव मना रहे लोगों की भीड़ को कुचल दिया।


  • यह हादसा रविवार रात कोलंबो को मीगोडा इलाके में हुआ, जहां वेसाक समारोह के तहत लगाए गए एक मुफ्त फूड स्टॉल के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ट्रक भीड़ में घुस गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 35 से 38 वर्ष आयु के तीन पुरुष और 15 से 56 वर्ष आयु की तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक बच्चे समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दुर्घटना के बाद 42 वर्षीय चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कई किलोमीटर दूर तक उसका पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था। वेसाक बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जो भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रीलंका भर में श्रद्धालु मुफ्त भोजन और पेय पदार्थों के स्टॉल लगाते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

    Share:

  • इंदौर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, शहरवासियों को गर्मी से मिली राहत

    Mon Jun 1 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) में सोमवार दोपहर मौसम (Season) ने अचानक करवट ली। तेज गर्मी (Intense Heat) के बीच आसमान में बादल छा गए, तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में हल्की बारिश (Rain) हुई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। शहर के कनाड़िया क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved