img-fluid

ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- ‘जल्द बाहर निकलें…’

June 08, 2026

डेस्क: ईरान में भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए अपनी यात्रा सलाह (ट्रैवल एडवाइजरी) दोहराई है. दूतावास ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा करने से बचें. दूतावास की ओर से जारी सलाह में कहा गया है कि इलाके में हाल की घटनाओं को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की अपनी पिछली सलाह दोहराई जाती है. इसके साथ ही, जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में मौजूद हैं, उन्हें उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द देश से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.


  • दूतावास ने इस बात की तरफ इशारा किया कि क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतना आवश्यक है. ऐसे में भारतीय नागरिकों को स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले नई सरकारी एडवाइजरी की जांच करें और स्थिति सामान्य होने तक गैर-जरूरी यात्रा से बचें. वहीं, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को उपलब्ध परिवहन विकल्पों के माध्यम से सुरक्षित स्थान या देश से बाहर निकलने की योजना बनाने को कहा गया है.

    Share:

  • 15 दिन नाला-नालियों की सफाई का चलेगा महास्वच्छता अभियान: निगमायुक्त

    Mon Jun 8 , 2026
    जबलपुर। आगामी मानसून के दौरान नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बैठक आयोजित कर सभी विभागीय प्रमुखों को शहर में 15 दिवसीय महास्वच्छता अभियान चलाने निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सभी से कहा कि अब 15 दिन नाला-नालियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved