भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में फीवर क्लीनिक्स को और प्रभावी बनाया जाए। जिन कोरोना मरीजों को लक्षण नहीं है तथा जिनके घर में आइसोलेशन की व्यवस्था है वे होम आइसोलेशन में रह सकते हैं। हर जिले में होम आइसोलेशन व्यवस्था को परफैक्ट बनाया जाए। होम आइसोलेशन के मरीजों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की अच्छी व्यवस्था हो। प्रदेश में वर्तमान में 32 प्रतिशत कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फीवर क्लीनिक नियमित रूप से संचालित रहें और आरटीपीसीआर टैस्ट के लिए सैम्पल लिए जाएं तथा रैपिड एंजीटन टैस्ट किए जाएं। मोबाइल फीवर क्लीनिक्स भी चलाए जाएं। हर जिले में ऑक्सीजन बैड्स और आईसीयू बैड्स की क्षमता बढ़ाई जाए।
Share:Related Articles
37 लाख गरीबों परिवारोंं को मिलेगा राशन
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की धरती पर कोई भी भूख नहीं सोएगा। गरीब की थाली कभी खाली नहीं रहेगी। प्रदेश के ऐसे 36 लाख 86 हजार 856 गरीब, जिनके पास राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्रता पर्ची नहीं है, उन्हें पात्रता पर्ची जारी कर उचित मूल्य दुकान से राशन […]
अब 4 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा आएगा आपका बिजली का बिल
प्रदेश पावर मैनेजमेंट कम्पनी ने बढ़ाई फ्यूल कॉस्ट भोपाल। प्रदेश में जुलाई का बिल चार पैसे प्रति यूनिट बढ़ा हुआ आएगा। जुलाई माह की शुरुआत में मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कम्पनी ने फ्यूल कॉस्ट बढ़ा दी थी। यह कॉस्ट चार पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गई। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। इस लिहाज […]
दो पूर्व मुख्य सचिवों का पुनर्वास खत्म, अब तीसरे का नंबर!
परशुराम के बाद रेरा अध्यक्ष पद से डिसा को भी हटाया भोपाल। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद दो पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम एवं अंटोनी डिसा का पुनर्वास खत्म कर दिया है। राज्य सरकार ने डिसा को रेरा अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कांग्रेस सरकार में इन दोनों रिटायर्ड अफसरों की नजदीकियां […]