आचंलिक

भाजपा के हाथों में अब माकड़ोन की बागडोर, कांग्रेस हार के मंथन में जुटी

  • नागरिकों को भाजपा से तरक्की की उम्मीद-कसौटी पर भाजपाई

माकड़ोन। नगर सरकार का जनादेश भाजपा के पक्ष में आया है और कुल 15 वार्डों में से 10 पर भाजपा ने परचम लहराया है। कांग्रेस जहां 4 पार्षद जीता पाई है, वहीं 1 वार्ड कांग्रेस के बागी के खाते में गया है। इस प्रकार के चुनाव परिणामों के साथ ही भाजपा को बहुमत प्राप्त कर अपनी जोरदार वापसी की है। नगर के विकास की बागडोर अब भाजपा के हाथों में है वहीं कांग्रेस करारी हार के बाद मंथन में जुटी हुई है। भाजपा में नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का खाका तैयार हो रहा है। अध्यक्ष का पद अजा महिला के लिए आरक्षित है। अध्यक्ष की दौड़ में भाजपा नेता गोकुल मिस्त्री की पत्नी का नाम सबसे आगे हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष के पद के लिए भाजपा में सरगर्मी बनी हुई है। इसके लिए कई नेता जमावट में जुटे हैं, वहीं कांग्रेसियों में करारी हार के बाद आत्ममंथन किया जा रहा है हार के कारणों पर विचार हो रहा है।



नगर परिषद का बिगड़ा ढर्रा सुधार कर विकास की चुनौती
उज्जैन जिले की माकड़ोन नगर परषद अपनी कार्यशैली के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती आई है। भाजपा के सामने जनादेश मिलने के बाद इसे समुचित प्रशासन की ओर ले जाने की बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा नागरिक सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी के साथ ही मूलभूत इंतजामों के प्रबंधन में भी सुधार की गुंजाइश बाकी है। जनादेश के अनुकूल होकर भाजपाईयों को माकड़ोन को विकास के रास्ते पर लाना होगा।

परिषद पर लगते रहे हैं आरोप, बाबू के भरोसे रहती आई है
यह माकड़ोन की विडंबना ही कही जाएगी कि नगर परिषद का जिम्मा हमेशा बाबू स्तर के अधिकारियों के हाथों में रहा है। पूर्णकालिक अधिकारी के अभाव में यहाँ का प्रशासनिक खाका लुंज-पुंज ही माना गया है, वहीं प्रभार धारी अधिकारी भी निलंबित होकर आया राम गया राम का खेल चलता रहा है। वित्तीय अनियमितता की बाजीगरी भी इस परिषद में कोई नई बात नहीं है। ऐसे में जनादेश प्राप्त भाजपा के सामने गड़बड़ी को दूर कर बेहतर प्रशासन देने की उम्मीद माकड़ोन के बाशिंदों को लगी है। इस कसौटी पर भाजपाई कितने खरे उतरते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Share:

Next Post

जनता ने अपना फर्ज निभाया ,अब मुझे कार्य योजना बना कर देवें विकास कराना मेरा काम : शिवराज सिंह चौहान

Sun Jul 24 , 2022
आष्टा। आष्टा की जनता ने मेरी बात पर पार्टी के पार्षदों को जीता कर पहली बार नगर पालिका में भाजपा की परिषद बनाने का जनादेश दिया है। आप लोग नगर के हित में जो अच्छे विकास कार्य हैं उनकी कार्य योजना बनाकर देवें । उक्त कार्य योजनाओं को स्वीकृत कर विकास कराना मेरा काम है। […]