नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने आजादी की लड़ाई में कोई हिस्सा नहीं लिया और वह उन्हें चुनौती देते हैं कि वे इतिहास में ढूंढकर बताएं कि आंदोलन में उनकी भागीदारी कितनी रही।
खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा,“बाबासाहेब डॉ अंबेडकर जी को सम्मान देने के लिए कांग्रेस ने जो किया ऐसा शायद दूसरा कोई नहीं कर सकता था। मुंबई से संविधान सभा में लाने के लिए कांग्रेस ने अपने सदस्य एम आर जयकार का इस्तीफा कराया। गांधी जी ने ही संविधान सभा के ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के लिए बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी के नाम का सुझाव दिया था। भारत सरकार में बाबासाहेब को देश का पहला कानून मंत्री बनाने में भी गांधीजी ने अपना समर्थन दिया था।’
श्खरगे ने कहा,’BJP आरएसएस और उनके पुरखों ने भारतीय तिरंगा, हमारे संविधान, हमारे अशोक चक्र, बाबासाहेब अंबेडकर और हमारे स्वतंत्रता संग्राम सबका विरोध किया। आरएसएस ने 52 साल तक नागपुर में अपने मुख्यालय पर देश का तिरंगा नहीं फहराया और कोर्ट के आर्डर के बाद उन्हें मजबूरन फहराना पड़ा। भाजपा आरएसएस व उनके पुरखों ने रामलीला मैदान में महात्मा गांधी जी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी, बाबासाहेब डॉ अंबेडकर जी के पुतले फूँके और भारत के संविधान की प्रतियाँ जलाएँ थी। मैं उनको चैलेंगज करता हूँ कि इतिहास पढ़ें और बताएं कि राष्ट्रीय आंदोलन में उनकी क्या भूमिका थी।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved